जिस केले पर काले या भूरे रंग के धब्बे होते हैं क्या वह सेहत के लिए नुकसानदायक होता है| इस स्टोरी में इसी के बारे में जानकारी दी गई है|

आज के समय में लोग एकदम चिकने केले ढूंढते हैं जिस पर कोई दाग़ धब्बे ना हो और जिस केले पर धब्बे होते हैं उन्हें खराब मानते हैं |

जिन केलो पर काले या भूरे रंग के धब्बे आ जाते हैं वह केला पूरी तरह से पक चुका होता है और यह धब्बे उसी का संकेत होते हैं |

ये केले सेहत के लिए नुकसानदायक नहीं बल्कि बहुत ही फायदेमंद होते हैं |

जितना ज्यादा केले पर धब्बे होंगे उसमें उतने ही अधिक टीएनएफ होगा | जो कैंसर से लडने में मदद करता है|

पका हुआ केला इम्यूनिटी के लिए बहुत ही अच्छा होता है|

पका हुआ केला हाई बीपी से जूझ रहे लोगों के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है|

पका हुआ केला पाचन में बहुत मदद करता है जिससे पेट ठीक रहता है|

यदि आप भी अभी तक धब्बे वाले केले को खराब मानते थे तो अब ऐसा मत मानिए क्योंकि यह शुद्ध रूप से पके होने का संकेत है|

केले से सम्बंधित यह जानकारी यदि आपको अच्छी लगी हो तो अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करें|