Vivo X100 Pro : वीवो कम्पनी अपना एक और जबरदस्त फोन इंडिया में लॉन्च कर दी है जिसमें 50MP + 50MP + 50 MP का त्रिपल कैमरा दिया गया है, Mediatek dimensity 9300 प्रोसेसर दिया गया है तथा 120W का चार्जर दिया गया है|यह एक पावरफुल और शानदार फोन होने वाला है| इसमें और भी कई अच्छे फीचर्स दिए गए हैं जिसकी बात हम इस पोस्ट में आगे विस्तार से करने वाले हैं|

वीवो का यह फोन मार्केट में आने के बाद धूम मचाने वाला है क्योंकि कम्पनी ने इस फोन को आज के डिमांड के अनुसार बनाया है| इसमें वो सभी फीचर दिए गए हैं जो हर एक मोबाइल यूजर चाहता है| अच्छा कैमरा, अधिक बैटरी बैकअप, अच्छा प्रोसेसर तथा अच्छा लुक यही सब लोग चाहते हैं और यह सब इस फोन में मिल रहा है| Vivo X100 Pro में और भी क्या फीचर्स दिए गए हैं आइए जानते हैं|
Vivo X100 Pro Specifications :
Vivo X100 Pro फोन की स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो इसमें –
- 6.68 इंच का Amoled display दिया गया है जिसका रिजोल्यूसन 2800×1260 pixel है|3000 निट्स की पीक ब्राइटनेस है तथा 120 Hz रिफ्रेश रेट है|
- 16 GB RAM तथा 512 GB स्टोरेज इस फोन में मिलेगा और 16 GB RAM को बड़ा सकते हैं|
- Mediatek dimensity 9300 , octa core, 6nm प्रोसेसर इसमें दिया गया है|
- Vivo x100 pro फोन में 32 MP का फ्रंट कैमरा और 50MP+50MP+50MP का त्रिपल कैमरा दिया गया है जिससे आप फोटो के साथ साथ अच्छी क्वालिटी में वीडियो रिकॉर्डिंग भी कर सकते हैं|
- Funtouch OS 14 आपरेटिंग सिस्टम दिया गया है|
- यह फोन तीन कलर एस्ट्रोएड ब्लैक, स्टारट्रेल ब्लू तथा सनसेट आरेंज में उपलब्ध होगा|
- यह फोन IP68 rated है, डस्ट और वाटरप्रुफ है|
- 5400 mAH की Li-Po की बैटरी दी गई है इसके साथ ही 120W का चार्जर दिया गया है| यह फोन 50W की वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करता है|
- इस फोन में डिस्प्ले पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है| इसके अलावा अन्य सेंसर भी दिए गए हैं जैसे कि Accelerometer, gyro, proximity , compass तथा color spectrum आदि|
- इसका AnTuTu score 2104997 है तथा Geekbench 7343 है|
- 2G, 3G, 4G तथा 5G नेटवर्क सपोर्ट करती है|
Display | 6.68 inch, Amoled, 120 Hz, 3000 nits |
Processor | Mediatek dimensity 9300 |
Camera | 32 MP Front & 50 MP + 50 MP + 50 MP Rear camera |
Battery | 5400 mAH & 120W charger |
OS | Funtouch OS 14 |
Colour | Astroid black, startrail Blue, sunset Orange |
Vivo X100 Camera Quality:
वीवो के इस फोन में 32 MP, f/2.0, 20mm ( ultra wide) का सेल्फी कैमरा दिया गया है जोकि लाजबाव फोटो क्वालिटी देगा|इसके अलावा इससे 1080p@30/60fps में शानदार वीडियो भी रिकॉर्ड कर सकते हैं|
50MP, f/1.8, 23mm ( wide ) + 50MP, f/2.5, 100mm ( Periscope telephoto) + 50MP, f/2.0 , 15mm, 119° ( Ultra wide ) त्रिपल बैक कैमरा सेटअप इस फोन में दिया गया है| इसमें Zeiss optics, Zeiss T lens coating, Panorama, LED flash, HDR आदि कैमरा फीचर दिए गए हैं जिससे आप अलग-अलग तरीके से अच्छी क्वालिटी की फोटो क्लिक कर सकते हैं|तीनों कैमरा 50 MP का दिया गया है जिससे फोटो की क्वालिटी और बेहतरीन हो जाती है| इन कैमरों से 8k@30fps, 4k@30/60fps, 1080 , gyro-EIS आदि में वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकते हैं|
Vivo X100 Pro Battery backup :
vivo x100 pro में 5400mAH की बैटरी दी गई है जिसको चार्ज करने के लिए 120W का चार्जर दिया गया है| इसके अलावा यह 50W की वायरलेस चार्जिंग भी दी गई है| 100W के चार्जर से लगभग 12 मिनट में 1-50% बैटरी चार्ज हो जाएगी| एक बार फुल चार्ज करने पर पूरा दिन आराम से फोन को चला सकते हैं| यदि गेमिंग करते हैं तो बैटरी दिन भर चल जाएगी और यदि केवल काल पर बात करते हैं तो दो दिन तक भी चल सकती है|
इसे भी पढ़ें – Realme का शानदार फोन सभी फीचर्स से भरपूर , Realme GT 5 Pro
Vivo X100 Pro Launch date :
Vivo x100 Pro को इंडिया में 4 जनवरी को लांच किया गया है लेकिन इसका सेल 11 जनवरी से शुरू होगा|
Vivo X100 Pro price in India :
इस फोन की प्राइस की बात करें तो यह फोन इंडिया में लगभग 90 हजार रुपए का मिल जाएगा|
अगर आप इस फोन को खरीदना चाहते हैं तो वीवो के आफिसियल वेबसाइट पर जाकर प्री आर्डर कर सकते हैं| यहां पर 10% का instant discount मिलेगा तथा 8000 रु तक एक्सचेंज वोनस भी मिलेगा|