अपनी आइडिया लाइए और लाखों रुपए लेकर जाइए| Viksit Bharat @2047

अपनी आइडिया लाइए और लाखों रुपए लेकर जाइए ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि भारत सरकार द्वारा Viksit Bharat @2027 शुरू किया गया है जिसमें आपको अपनी बेहतरीन और यूनिक आइडिया देना है जिससे कि हमारा देश विकसित हो सके | यदि आपकी आइडिया सिलेक्ट हो जाएगी तो आपको दो लाख या तीन लाख या पांच लाख रुपए सरकार द्वारा दिए जाएंगे|

यह अभियान देश को विकसित बनाने के लिए शुरू किया गया है| हमारे देश में ऐसे बहुत से लोग हैं जिनके पास काफी अच्छी अच्छी आइडिया होती है लेकिन वो कहीं बता नहीं पाते जिससे उनकी आइडिया कहीं पर सफल नहीं हो पाती|

आज के इस लेख में हम बताने वाले हैं कि कोई भी व्यक्ति कहीं से भी हो वह अपनी आइडिया सरकार तक कैसे पहुंचा सकता है जिससे उस व्यक्ति और हमारे देश दोनों को फायदा मिल सके|

अपनी आइडिया लाइए और लाखों रुपए लेकर जाइए क्या है :

भारत सरकार ने विकसित भारत अभियान के तहत Viksit Bharat @2047 की शुरुआत किया है जिसमें लोगों से उनकी आइडिया ली जाएगी और उसके बदले पैसे दिए जाएंगे| इसके अन्तर्गत कोई भी व्यक्ति शिक्षा, विज्ञान, कृषि, नारी शक्ति और स्वास्थ्य से संबंधित कोई आइडिया दे सकता है और यदि उसकी आइडिया सिलेक्ट होती है तो उसे 2 या 3 या 5 लाख रुपए दिए जाएंगे|

भारत को आजादी के 100वे वर्ष 2047 तक विकसित देश बनाना है जिसके लिए विकसित भारत अभियान की शुरुआत की गई है| इसमें युवा अपनी आइडिया को दे सकते हैं| पहले लोगो के पास आइडिया बहुत सारी होती भी लेकिन उन्हें अपनी आइडिया बताने का कोई प्लेटफार्म नहीं मिलता था जिससे वो अपनी आइडिया देश के लोगों के सामने नहीं ला पाते थे| इसलिए अच्छी अच्छी आइडिया भी बेकार हो जाती थी |

इस अभियान के तहत लोग अपनी आइडिया शेयर कर पाएंगे जिससे और ज्यादा आइडिया के बारे में सोचेंगे|हमारे देश को विकसित बनाने के लिए हमें नयी नयी तकनीक और आइडिया की जरूरत है जो कि हमें अपने ही देश से इस अभियान के द्वारा मिलने वाली है|

अपनी आइडिया कैसे दे:-

अपनी आइडिया देने के लिए सबसे पहले आपको गूगल पर विकसित भारत सर्च करना है तब आपके सामने innovateindia.mygov.in वेबसाइट आ जाएगी आपको उस पर क्लिक करना है| फिर आपके सामने विकसित भारत @2047 का पेज खुलकर आ जाएगा इसमें आपको अपनी डिटेल्स भर कर रजिस्ट्रेशन कर लेना है| उसके बाद share your idea पर क्लिक करके अपनी आइडिया भेज देनी है| आप वाइस के माध्यम से भी भेज सकते है|

इसे भी पढ़ें – महिलाओं के लिए 5 बड़ी सरकारी योजनाएं जिन्हें आपको जानना जरूरी है|

आपकी आइडिया किसी भी क्षेत्र जैसे कि कृषि, विज्ञान, स्वास्थ्य या नारी शक्ति से हो इस पोर्टल पर जाकर भेज सकते हैं| यदि आपकी आइडिया यूनिक और देश को विकसित बनाने में मदद करने वाली है तभी सिलेक्ट की जाएगी और पैसे दिए जाएंगे| यदि आपकी आइडिया बेहतरीन या यूनिक नहीं है तब आपको पैसे नहीं दिए जाएंगे|

अपनी आइडिया देने के लाभ :-

यदि आप विकसित भारत @2047 अभियान के तहत इस पोर्टल से अपनी आइडिया भेजते हैं तो इससे आपके साथ साथ देश को भी लाभ होगा| आपको तीन प्राइस ( दो लाख या तीन लाख या पांच लाख ) में से एक प्राइस मिलेगी और देश को विकसित बनाने के लिए एक बेहतरीन आइडिया मिलेगी| इस अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों की आइडिया लेना और उसे देश को विकसित बनाने में लगाना है|

अपनी आइडिया तुरंत देने के लिए यहां क्लिक करें

अपनी आइडिया लाइए और लाखों रुपए लेकर जाइए के बारे में हमने पूरी जानकारी देने का प्रयास किया है| आपको यह जानकारी कैसी लगी हमें कमेंट करके जरूर बतायें और आपके पास कौन सी आइडिया है ये भी बताएं|

धन्यवाद् !

Leave a Comment