UP SI Syllabus 2024 In Hindi | इन विषयों को पढ़ना बहुत जरूरी है

UP SI Syllabus 2024 उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने जारी कर दिया है|UP SI के सिलेबस में चार विषय दिए गए हैं जिनसे 200 प्रश्न पूछे जाएंगे और प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का होगा|UP SI की परीक्षा में सामान्य हिन्दी/कम्प्यूटर ज्ञान, सामान्य जागरूकता/सामयिक विषय, संख्यात्मक एवं मानसिक योग्यता और मानसिक अभिरुचि/तार्किक/बुद्धिलब्धि से प्रश्न पूछे जाएंगे|

UP SI Syllabus 2024
UP SI Syllabus 2024

1. सामान्य हिन्दी/कम्प्यूटर ज्ञान :-

सामान्य हिन्दी

(1) हिन्दी और अन्य भारतीय भाषाएं, (2) हिन्दी व्याकरण – हिन्दी वर्णमाला, विलोम, तद्भव तत्सम, पर्यायवाची, वाक्यांशों के स्थान पर एक शब्द, अशुद्ध वाक्यों को शुद्ध करना, समरुपी भिन्नार्थक शब्द, कारक, लिंग, वचन, काल, सर्वनाम, क्रिया, विशेषण, वाच्य, अव्यय, प्रत्यय, उपसर्ग, विराम चिह्न, संधि, समास, रस, छ्न्द, अलंकार, मुहावरे और लोकोक्तियां आदि, (3) अपठित बोध, (4) प्रसिद्ध कवि, लेखक एवं उनकी प्रसिद्ध रचनाएं, (5) हिन्दी भाषा में पुरस्कार, (6) विविध, सामान्य हिन्दी में इन टापिक्स से प्रश्न पूछे जाएंगे|

कम्प्यूटर ज्ञान –

Basic Computer Fundamentals, History and Future of computer, Algorithm, Flow chart and Number system, Operating system and basic of Windows, Computer Abbreviations, Microsoft office, Basic Knowledge of internet use, Programming language, Shortcut Keys, Web design, Application of net technology, Networking, Basic Software and Hardware and their functionalities, WWW and Web browser, IT tools and business system .

2. सामान्य जागरूकता/सामयिक विषय :-

सामान्य जागरूकता –

सामान्य विज्ञान, भारत का इतिहास, भारतीय संविधान, भारत का स्वतंत्रता संग्राम, भारतीय कृषि, भारतीय अर्थव्यवस्था एवं संस्कृति, जनसंख्या, वाणिज्य एवं व्यापार, पर्यावरण एवं नगरीकरण, भारत का भूगोल एवं विश्व भूगोल, उत्तर प्रदेश की संस्कृति एवं सामाजिक प्रथाओं के बारे में विशिष्ट जानकारी, पुलिस एवं प्रशासनिक व्यवस्था, मानवाधिकार, भारत और उसके पड़ोसी देशों के बीच संबंध आदि|

सामयिक विषय –

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय संगठन, विमुद्रीकरण और उसका प्रभाव, रेल बजट का सामान्य बजट में विलय, सिन्धु जल समझौता, ओलंपिक, पुरस्कार एवं सम्मान, वस्तु एवं सेवाकार, देश/राजधानी/मुद्रा, महत्वपूर्ण दिवस, पुस्तक एवं उसके लेखक, अनुसंधान एवं खोज, सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी का मौलिक/आधारभूत ज्ञान, इंटरनेट बैंकिंग, सोशल मीडिया कम्यूनिकेशन, डिजिटल भुगतान, डिजिटल वालेट आदि|

3. संख्यात्मक एवं मानसिक योग्यता :-

संख्यात्मक योग्यता परीक्षा –

सरलीकरण, संख्या पद्धति, दशमलव और भिन्न, अनुपात एवं समानुपात, महत्तम समापवर्तक और लघुत्तम समापवर्तक, प्रतिशतता, लाभ और हानि, छूट, साधारण ब्याज, चक्रवृद्धि ब्याज, भागीदारी, समय और कार्य, समय और दूरी, औसत, सारणी और ग्राफ का उपयोग, मेन्सुरेशन, अंकगणितीय संगणना व अन्य विश्लेषणात्मक कार्य, विविध आदि|

मानसिक योग्यता परीक्षा –

तार्किक आरेख, संकेत सम्बन्ध विश्लेषण, प्रत्यक्ष ज्ञान बोध, शब्द रचना परीक्षण, अक्षर और शब्द श्रृंखला, शब्द और वर्णमाला में आंशिक समरूपता, व्यवहारिक ज्ञान परीक्षण, दिशा ज्ञान परीक्षण, आंकड़ों का तार्किक विश्लेषण, प्रभावी तर्क, अन्तर्निहित भावों का विनिश्चय करना|

इसे भी पढ़ें – UP Police SI Vacancy 2024 | फार्म भरते समय न करें ये गलती

4. मानसिक अभिरुचि/ तार्किक/ बुद्धिलब्धि परीक्षा :-

मानसिक अभिरुचि परीक्षा –

जनहित, कानून एवं शांति व्यवस्था, सम्प्रदायिक सद्भाव, अपराध नियंत्रण, विधि का शासन, अनुकूलन की क्षमता, पुलिस प्रणाली, समकालीन पुलिस मुद्दे एवं कानून व्यवस्था, व्यवसाय के प्रति रुचि, मानसिक दृढ़ता, अल्पसंख्यकों और अल्प अधिकार वालों के प्रति संवेदनशीलता, लैंगिक संवेदनशीलता आदि|

तार्किक परीक्षा –

समरूपता, समानता, भिन्नता, खाली स्थान भरना, समस्या को सुलझाना, विश्लेषण निर्णय, निर्णायक क्षमता, दृश्य स्मृति, विभेदन क्षमता, पर्यवेक्षण, संबंध, अवधारणा, अंकगणितीय तर्क, शब्द और आकृति वर्गीकरण, अंकगणितीय संख्या श्रृंखला, अमूर्त विचारों व प्रतीकों तथा उनके संबंधों से सामंजस्य की क्षमता आदि टापिक्स से प्रश्न पूछे जाएंगे|

बुद्धिलब्धि परीक्षा –

संबंध व आंशिक समानता परीक्षण, असमान को चिंहित करना, श्रृंखला पूरी करने का परीक्षण, संकेत लिपि और सांकेतिक लिपि को समझना, दिशा ज्ञान परीक्षण, रक्त संबंध, वर्णमाला पर आधारित प्रश्न, समय क्रम परीक्षण, वेन आरेख और चार्ट सदृश्य परीक्षण, गणितीय योग्यता परीक्षण, क्रम में व्यवस्थित करना , इन सभी टापिक से प्रश्न पूछे जाएंगे|

यही चार विषय UP SI Syllabus 2024 में दिए गए हैं| इन विषयों के अन्तर्गत आने वाले सभी टापिक इस पोस्ट में बता दिए गए हैं, अब आप इन सभी टापिक्स को अच्छे से पढ़ लें ताकि परीक्षा में पूछे गए प्रश्नों का सही जवाब दे पाए और इस भर्ती में सिलेक्शन ले पाए|अधिक जानकारी हेतु आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं |

धन्यवाद!

Leave a Comment