UP Police Constable ke medical me kya kya check hoga : यूपी पुलिस कांस्टेबल के 60244 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई | जिसके लिए लिखित परीक्षा, DV/PST और दौड़ कराई जा चुकी है | अब इसमें होने वाले मेडिकल की बारी है बहुत ही जल्द उसे भी कराया जा सकता है लेकिन बहुत सारे कंडीडेट यह जानना चाह रहे हैं कि यूपी पुलिस कांस्टेबल के मेडिकल में क्या क्या चेक किया जाएगा , यह पोस्ट उन्हीं कंडीडेट के लिए हैं इसमें हम बताने वाले है कि क्या क्या चेक होगा , इसलिए पूरा लेख पढ़ें |
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती का नोटिफिकेशन 23/12/2023 को जारी किया गया था| 27/12/2023 से 16/01/2024 तक इसके लिए आवेदन किया गया था| इसके बाद 23,24,25,30 और 31 अगस्त 2024 को इसकी लिखित परीक्षा कराई गई| फिर 26/12/2024 से DV/PST करवाना शुरू किया गया था और 10 फरवरी 2025 से दौड़ कराई गई| अब जो कंडीडेट दौड़ में पास हो गये है उनका मेडिकल कराया जाएगा|

आइए विस्तार से जानते हैं कि UP Police Constable ke medical me kya kya check hoga|
UP Police Constable ke medical me kya kya check hoga :-
यूपीपी में निम्नलिखित चीजों को चेक किया जा सकता है –
- सबसे पहले कंडीडेट के बाडी का टेम्परेचर चेक किया जाएगा।
- बीपी वगैरह चेक किया जाएगा।
- आंखों का पावर चेक किया जाएगा, कलरवीजन चेक किया जाएगा।
- कान को चेक किया जाएगा।
- नाक चेक किया जाएगा।
- फ्लैट फुट चेक किया जाएगा।
- सीना नापा जाएगा।
- हाईट चेक की जाएगी।
- नाकनी ( दोनों पैरों के गांठ के बीच में गैप ) चेक किया जाएगा।
- हड्डियो को चेक किया जाएगा कि कोई हड्डी टूटी तो नहीं है|
- इसके अलावा भी कुछ चीजें को चेक किया जा सकता है वो मेडिकल सेंटर पर डिपेंड करता है|
मेडिकल में जाने से पहले किन किन चीजों का ध्यान देना चाहिए :-
जो भी कंडीडेट निर्धारित समय के अंदर अपनी दौड़ पूरी कर चुके हैं उन्हें मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा | सभी कंडीडेट मेडिकल में जाने से पहले अपने सभी डाक्यूमेंट एक जगह इकट्ठा करके रख लें, जो जो डाक्यूमेंट ले जाना होगा वो मेडिकल टेस्ट के एडमिट कार्ड के साथ बता दिया जाएगा | अपना कोई भी डाक्यूमेंट छोड़ कर मेडिकल सेंटर पर न जाएं | सभी कंडीडेट अपने कान और नाक को अच्छी तरह साफ करा लें ताकि वहां पर कोई दिक्कत न आए |
UP Police Constable Medical Date 2025 :-
यूपी पुलिस कांस्टेबल के लिए दौड़ कम्लीट हो चुकी है अब बारी है मेडिकल टेस्ट की ,तो आपको बता दें मेडिकल टेस्ट के लिए अभी तक उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड द्वारा कोई भी डेट जारी नहीं की गई है, लेकिन अनुमान है कि मार्च के अंत में या अप्रैल के शुरुआत तक मेडिकल कराया जा सकता है| इसलिए अपनी तैयारी बना कर रखें|
इस लेख में दी गई जानकारी 100% सही नहीं हो सकती है इसलिए पुलिस भर्ती बोर्ड की आफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर जरुर चेक करें |

1 thought on “UP Police Constable ke medical me kya kya check hoga | UP Police Constable medical 2025”