यूपी पुलिस कांस्टेबल का रिजल्ट कब आएगा | UP Police Constable exam result 2024

यूपी पुलिस कांस्टेबल का रिजल्ट कब आएगा : यूपी पुलिस कांस्टेबल की परीक्षा दे चुके अभ्यर्थी अब लिखित परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं| यूपी पुलिस कांस्टेबल की लिखित परीक्षा 17 और 18 फरवरी को हो चुकी है| परीक्षा के बाद ही पेपर लीक होने की न्यूज़ आने लगी थी| जिसकी जांच के लिए भर्ती बोर्ड ने कमेटी गठित कर दिया है| अब रिज़ल्ट आएगा या अभी नहीं आएगा इसी के बारे में हम इस लेख में विस्तार से बताएंगे|

यूपी पुलिस कांस्टेबल के 60244 पदों हेतु लगभग 48 लाख कंडीडेट ने लिखित परीक्षा दी है| सभी पालियों की परीक्षा सुचारू रूप से चल रही थी किन्तु कुछ लोगों द्वारा पेपर लीक करने की न्यूज़ आ गई| जिससे अभ्यर्थियों में एक निराशा आ गई| क्योंकि दिन रात मेहनत करके जब पेपर देने जाते हैं तभी यदि पेपर लीक की खबर मिलती है तो अभ्यर्थियों में उत्साह कम हो जाता है|

पेपर लीक की जांच के लिए कमेटी गठित हुई है तो क्या पहले रिजल्ट आएगा या जांच के बाद आएगा | आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं कि यूपी पुलिस कांस्टेबल का रिजल्ट कब आएगा |

यूपी पुलिस कांस्टेबल का रिजल्ट कब आएगा :-

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा यूपी पुलिस कांस्टेबल के 60244 पदों हेतु भर्ती के लिए लिखित परीक्षा कराई जा चुकी है| लेकिन इसी बीच पेपर लीक होने की भी खबर आने लगी| जिसके लिए भर्ती बोर्ड ने एक जांच कमेटी गठित कर दी है| जो जांच करेगी कि पेपर लीक हुआ है कि नहीं| जब तक कमेटी की जांच पूरी नहीं होगी तब तक रिजल्ट आने की कोई संभावना नहीं दिख रही है|

यूपी पुलिस कांस्टेबल का रिजल्ट कब आएगा | UP Police Constable result 2024

यदि कमेटी द्वारा जांच में पाया जाता है कि पेपर लीक नहीं हुआ था तब रिजल्ट जल्दी ही आ जाएगा | और यदि पेपर लीक होना पाया जाता है तो हो सकता है कि सभी शिफ्ट की परीक्षा दोबारा कराई जाए या फिर जिस शिफ्ट का पेपर लीक हुआ होगा उसी की दोबारा परीक्षा कराई जाए |

यदि जांच कमेटी द्वारा पाया जाता है कि यूपी पुलिस कांस्टेबल का पेपर लीक नहीं हुआ था तब रिजल्ट के मार्च के अंत तक आने की संभावना है| हालांकि भर्ती बोर्ड द्वारा अभी तक रिजल्ट के सम्बन्ध में कोई सूचना नहीं दी गई है|

इसे भी पढ़ें – RRB ALP में कुल कितने फार्म भरें गये है|

क्या यूपी पुलिस कांस्टेबल की परीक्षा दोबारा होगी :-

उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल की लिखित परीक्षा समाप्त हो चुकी है लेकिन पेपर लीक होने की खबर मिलने के कारण भर्ती बोर्ड द्वारा एक कमेटी गठित कर दी गई है| जो पहले यह जांच करेगी कि पेपर लीक हुआ है या नहीं , उसके बाद ही पता चल पाएगा कि दोबारा परीक्षा होगी कि नहीं|

यदि जांच में पाया जाता है कि यूपी पुलिस कांस्टेबल का पेपर लीक हुआ है तब दोबारा परीक्षा हो सकती है| अभी कुछ कन्फर्म इसके बारे में नहीं बताया जा सकता है| इससे संबंधित कोई भी जानकारी यदि भर्ती बोर्ड की आफिसियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर दी जाती है तो हम उसे इस लेख में अपडेट कर देंगे|

Leave a Comment