UP Police Constable Answer key 2024 : यूपी पुलिस कांस्टेबल की परीक्षा समाप्त हो चुकी है तथा अब कंडीडेट इसके आंसर-की का इंतजार कर रहे हैं | आज के इस लेख में हम इसी के बारे में जानकारी देने वाले हैं कि आंसर-की कब तक आ सकती है और आसंर की कैसे देख सकते हैं| इसलिए लेख को पूरा ध्यान से पढ़िए |
यूपी पुलिस कांस्टेबल की परीक्षा इस बार अच्छे से सम्पन्न हो चुकी है क्योंकि फरवरी 2024 में हुई परीक्षा को रद्द करना पड़ा था जिसमें पेपर लीक होने का मामला सामने आया था | कांस्टेबल की परीक्षा दोबारा 23 अगस्त से 31 अगस्त के बीच करवाई गई है | इस बार परीक्षा देने जाने वाले कंडीडेट को सरकारी रोडवेज बस में फ्री यात्रा भी दी गई थी | जिसमें लाखों अभ्यर्थी को फायदा मिला है |

आइए विस्तार से जानते हैं कि UP Police Constable Answer key 2024 कब तक आ सकती है|
UP Police Constable Answer key 2024 :-
यूपी पुलिस कांस्टेबल के 60244 पदों पर भर्ती हेतु परीक्षा 23 से 31 अगस्त 2024 के बीच सम्पन्न कराई जा चुकी है | इस परीक्षा में लगभग 50 लाख कंडीडेट को सम्मिलित होना था लेकिन अनुमान है कि इसमें लगभग 40 लाख कंडीडेट ही सम्मिलित हुए हैं| जो भी कंडीडेट परीक्षा दिए हैं उनके मन में एक प्रश्न उठ रहा होगा कि आंसर-की कब तक आयेगी , तो उनको बता दूं कि आंसर-की 15 सितंबर से पहले पहले आने का अनुमान लगाया जा रहा है | आंसर-की आने के कुछ दिन बाद ही इसका रिजल्ट भी घोषित कर दिया जाएगा |
जिन भी कंडीडेट को लग रहा है कि उनका पेपर अच्छा गया है वो अब फिजिकल की तैयारी करना शुरू कर दें |
इसे भी पढ़ें – RRB JE mein kitne form bhare gaye hai|
UP Police Constable Answer key 2024 कैसे देखें :-
जब यूपी कांस्टेबल के पेपर की आंसर-की आ जाएगी तब आंसर-की देखने के लिए सबसे पहले उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की आफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाना है और यहां पर आसंर की देखने से सम्बंधित लिंक दिखाई देगा उस पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि कैप्चा जो भी मांगे उसे भरकर लागिन कर लेना है और फिर आंसर-की यही से डाउनलोड करने का आप्शन मिल जाएगा |
1 thought on “UP Police Constable Answer key 2024 | यूपी पुलिस कांस्टेबल की आंसर-की कैसे डाउनलोड करें”