यूपी लेखपाल का नियुक्ति पत्र कब तक आएगा | UP Lekhpal joining letter 2024

यूपी लेखपाल का नियुक्ति पत्र कब तक आएगा : UPSSSC द्वारा यूपी में लेखपाल की भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है| जिसकी परीक्षा कराकर अंतिम परिणाम भी घोषित कर दिया गया है| जो कंडीडेट सिलेक्ट हो गए थे वो नियुक्ति पत्र का इंतजार कर रहे थे जोकि जल्द ही मिलने वाला था किन्तु इसी समय नियुक्ति पत्र देने पर रोक लगा दी गई| अब कब तक नियुक्ति पत्र दिया जाएगा इसी के बारे में इस लेख में आगे जानकारी देने वाले हैं|

UPSSSC ने यूपी में लेखपाल के 8085 पदों पर भर्ती हेतु 7 जनवरी 2022 से आनलाइन आवेदन शुरू हुआ था और 28 जनवरी 2022 आवेदन की अंतिम तिथि थी |

31 जुलाई को इसकी परीक्षा कराई गई उसके बाद जो कंडीडेट परीक्षा में पास हुए उनका डाक्यूमेंट्स वेरीफिकेशन किया गया और इसके बाद 30 दिसंबर 2023 को फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया गया | इसकी ज्वाइनिंग होने वाली थी किन्तु अभी रोक लगा दी गई है|

यूपी लेखपाल का नियुक्ति पत्र कब तक आएगा :-

उत्तर प्रदेश में लेखपाल भर्ती की प्रक्रिया चल रही है जिसके लिए आनलाइन आवेदन लिया गया उसके बाद लिखित परीक्षा कराई गई जो अभ्यर्थी पास हुए उनका डाक्यूमेंट्स वेरीफिकेशन किया गया उसके बाद कुल 7897 अभ्यर्थियों का अंतिम रिजल्ट जारी कर दिया गया| चयनित अभ्यर्थियों को जिला भी आवंटित कर दिया गया है|

यूपी लेखपाल का नियुक्ति पत्र कब तक आएगा | UP Lekhpal joining letter 2024

बस नियुक्ति पत्र ही मिलना बाकी था | इसी बीच उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने नियुक्ति पत्र देने पर रोक लगा दिया है | कुछ अभ्यर्थियों का कहना है कि उन्हें हल्का भी आवंटित कर दिया गया था|किंतु कुछ अभ्यर्थियों ने किसी प्रश्न को लेकर सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गए जिससे नियुक्ति पत्र देने पर रोक लगा दी गई| अब नियुक्ति पत्र सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद ही दिया जाएगा | सुप्रीम कोर्ट इस मामले पर 22 मार्च को सुनवाई करेगा उसके बाद ही निर्णय होगा की कब तक नियुक्ति पत्र दिया जाएगा|

इसे भी पढ़ें – बिहार शिक्षक भर्ती में कुल कितने फार्म भरें गये है|

बहुत सारे अभ्यर्थियों ने अन्य जगहों की नौकरी छोड़कर लेखपाल ज्वाइन करने वाले थे लेकिन ज्वाइनिंग न होने से उन्हें काफी समस्याएं हो रही है|

यूपी लेखपाल का नियुक्ति पत्र कब तक आएगा इससे संबंधित जो भी सूचना जारी की जाएगी उसे आप UPSSSC की आफिसियल वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं|

Leave a Comment