UP Gram Panchayat Sahayak Bharti 2024 : उत्तर प्रदेश में 12th पास लड़के और लड़कियों के लिए जबरदस्त भर्ती निकाली गई है| इस भर्ती के द्वारा ग्राम पंचायत सहायक तथा अकाउंटेंट के 4821 पदों को भरा जाएगा| इस भर्ती की खास बात यह है कि इसकी नौकरी खुद के गांव में ही करनी होगी, कहीं अन्य जगह नहीं जाना पड़ेगा| इस भर्ती से जुड़ी सम्पूर्ण जानकारी के लिए इस लेख को पूरा ध्यान से पढ़ें|

UP Gram Panchayat Sahayak Bharti 2024 :-
यूपी की ग्राम पंचायतों में लोगों की मदद के लिए ग्राम पंचायत सहायक की नियुक्ति की जाएगी जिसके लिए नोटिफिकेशन जारी किया है| कुल 4821 पदों पर भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया गया है| जों भी कंडीडेट इंटरमीडिएट पास कर चुके हैं वो इसमें आवेदन कर सकते हैं|इसके लिए आफलाइन आवेदन 15 जून से होना शुरू हो जाएगा|
| विभाग | पंचायतीराज |
| पदनाम | ग्राम पंचायत सहायक / अकांउटेंट |
| कुल पद | 4821 |
| आवेदन | आफलाइन |
| आवेदन प्रारंभ | 15/06/2024 |
| अंतिम तिथि | 30/06/2024 |
| चयन | मेरिट पर आधारित |
यूपी ग्राम पंचायत सहायक भर्ती 2024 में आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 जून 2024 रखी गई है| इस तिथि से पहले ही इच्छुक कंडीडेट अपना आवेदन जमा कर दें |
Application Fee :-
| Gen/OBC/EWS | 0 |
| SC/ST/PH | 0 |
Eligibility :-
UP Gram Panchayat Sahayak Bharti 2024 में आवेदन करने हेतु कंडीडेट 12th पास होना अनिवार्य है तथा कंडीडेट जिस ग्राम पंचायत से आवेदन कर रहा है वह उसी ग्राम पंचायत का रहने वाला होना चाहिए |
Age Limit :-
इस भर्ती में फार्म भरने के लिए कंडीडेट की आयु कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए तथा अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए | इसके अलावा नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी|
इसे भी पढ़ें – RRB ALP Re Upload Photo and Signature |
ग्राम पंचायत सहायक भर्ती में आवेदन कैसे करें :-
इस भर्ती के लिए आवेदन आफलाइन मोड़ में किया जाएगा | इसमें आवेदन करने के लिए सबसे पहले यूपी पंचायतीराज की आफिसियल वेबसाइट https://panchayatiraj.up.nic.in/ पर जाना है यहां पर आवेदन फार्म का प्रारूप मिलेगा| आवेदन फार्म का फार्मेट 15/06/2024 से इस वेबसाइट पर उपलब्ध हों जाएगा| फार्म को प्रिंट करवा कर उसमें मांगी गई सभी जानकारी सही सही भरकर ग्राम पंचायत कार्यालय या विकास खंड कार्यालय या जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय में 15 से 30 जून के बीच जमा कर देना है |
चयन प्रक्रिया :-
जिन कंडीडेट का आवेदन पत्र 30 जून तक प्राप्त होगा उनकी मेरिट के आधार पर श्रेष्ठता लिस्ट तैयार की जाएगी उसके बाद प्रमाण पत्रों की जांच की जाएगी | जिन कंडीडेट की मेरिट अधिक होगी और उनके सभी दस्तावेज सही होंगे तब उन्हें नियुक्ति पत्र दे दिया जाएगा |
| आवेदन पत्र हेतु | यहां क्लिक करें |

1 thought on “UP Gram Panchayat Sahayak Bharti 2024 | Total post 4821”