SSC GD 2025 में कुल कितने फार्म भरें गये है | SSC GD 2025 Total Form Fillup

SSC GD 2025 में कुल कितने फार्म भरें गये है : दोस्तों अगर आप भी एसएससी जीडी की तैयारी करते हैं और SSC GD 2025 की भर्ती में आवेदन किए हुए हैं। तो आपको एक यह जानना बहुत ही जरूरी हो जाता है कि आप जिसमें आवेदन किए हैं उसमें और कितने अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। आज के इस लेख में हम इसी के बारे में जानकारी देने वाले है कि SSC GD 2025 में कुल कितने फार्म भरें गये है और एक सीट के लिए कितने उम्मीदवार हैं।

स्टाफ सिलेक्शन कमीशन द्वारा जीडी के 39481 पदों हेतु भर्ती प्रक्रिया सितंबर माह से शुरू किया गया था। जिसको बाद में बढ़ाकर 53690 कर दिया गया है। इस भर्ती के लिए आवेदन सितंबर – अक्टूबर माह 2025 में लिए गए थे। इसके बाद इसकी लिखित परीक्षा 4 फरवरी से 25 फरवरी 2025 के बीच कराईं गई थी। जिसका रिजल्ट भी जल्द ही जारी हो जाएगा।

SSC GD 2025 में कुल कितने फार्म भरें गये है | SSC GD 2025 total form fillup

आइए जानकारी देते हैं कि SSC GD 2025 में कुल कितने फार्म भरें गये है और एक सीट पर कितने अभ्यर्थी है।

SSC GD 2025 में कुल कितने फार्म भरें गये है :-

स्टाफ सिलेक्शन कमीशन द्वारा जब इस भर्ती का विज्ञापन जारी किया गया था तब कुल 39481 पदों को ही भरने का प्रस्ताव था। लेकिन बाद में 21 अप्रैल 2025 को आयोग द्वारा एक नोटिस जारी कर पदों की संख्या बढ़ाने की घोषणा की गई और पदो की संख्या 53,690 कर दी गई। जब आनलाइन आवेदन किया जा रहा था तब पदों की संख्या कम थी फिर भी लगभग 52,69,500 ( बावन लाख उन्हत्तर हजार पांच सौ ) फार्म भरें गये है। बाद में पदों की संख्या बढ़ने से आवेदन करने वाले कंडीडेट को इसका लाभ मिलेगा।

53,690 पदों हेतु कुल 52,69,500 फार्म भरें गये है इससे यह स्पष्ट होता है कि एक सीट के लिए लगभग सौ अभ्यर्थी है। इस बढ़ती बेरोज़गारी में देखा जाए तो एक सीट के लिए ज्यादा कम्पटीशन नहीं होने वाला है। जो अभ्यर्थी थोड़ा अच्छे से तैयारी कर लेगा उसका सिलेक्शन लगभग तय है। क्योंकि इनमें से कुछ कंडीडेट परीक्षा में ही नहीं बैठेंगे और कुछ किसी अन्य जगह पर सिलेक्शन होने पर चले जाएंगे तथा कुछ फिजिकल मेडिकल में छट जाएंगे।

चयन बोर्ड SSC ( Staff Selection Commission )
पद का नाम GD
कुल पद 53,690
कुल भरें गये फार्म की संख्या 52,69,500

इसे भी पढ़ें – SSC GD Result 2025 कैसे डाउनलोड करें |

SSC GD Result 2025 कब जारी होगा :-

एसएससी जीडी की भर्ती हेतु फरवरी में हुई लिखित परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार जो कंडीडेट बड़ी बेसब्री से कर रहे हैं उनका इंतजार बहुत ही जल्द खत्म हो जाएगा, क्योंकि ऐसी जानकारी मिल रही है कि रिजल्ट पूरी तरह से तैयार हो चुका है और यह बहुत ही जल्द जारी किया जा सकता है। अनुमान है कि SSC GD Result 2025 मई के इसी सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा। जिससे अभ्यर्थी अपने फिजिकल की तैयारी शुरू कर दें।

सभी उम्मीदवार को सलाह दी जाती है कि वो स्टाफ सिलेक्शन कमीशन की आफिशियल बेवसाइट को नियमित चेक करते रहे ताकि रिजल्ट से सम्बंधित अपडेट मिलती रहे।

प्रश्न – SSC GD 2025 में कुल कितने फार्म भरें गये है?

उत्तर – SSC GD 2025 में कुल 52,69,500 फार्म भरें गये है।

1 thought on “SSC GD 2025 में कुल कितने फार्म भरें गये है | SSC GD 2025 Total Form Fillup”

Leave a Comment