सफाई कर्मचारी भर्ती 2024 : राजस्थान के 186 नगर निकायों में सफाई कर्मचारी के 24797 पदों पर भर्ती निकाली गई है| जो भी कंडीडेट इसमें नौकरी करना चाहते हैं वो अपना आनलाइन आवेदन कर सकते हैं| इस भर्ती से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी हम इसी लेख में आगे देने वाले हैं इसलिए पूरा लेख ध्यान से पढ़िए ताकि सभी जानकारी आपको सही सही मिल सके|
| आनलाइन आवेदन की प्रारंभ तिथि | 04/03/2024 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 24/03/2024 |
सफाई कर्मचारी भर्ती 2024 :-
राजस्थान में सफाई कर्मचारी के पदों पर बम्पर भर्ती निकाली गई है जो भी कंडीडेट इसमें जाना चाहते हैं और योग्यता रखते हैं वो इसमें आनलाइन आवेदन 4 मार्च 2024 से कर सकते हैं| आनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 24 मार्च 2024 है, इसके बाद किए गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे| यदि आवेदन करते समय फार्म में कोई त्रुटी हो जाती है तो उसे 27 मार्च 2024 से 2 अप्रैल 2024 के बीच में संशोधित कर सकते हैं|

आवेदन शुल्क –
| सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों हेतु | 600₹ |
| आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों हेतु | 400₹ |
| दिव्यांगजन हेतु | 400₹ |
वेतनमान –
सरकार द्वारा देय सातवें वेतन आयोग के अनुसार सफाई कर्मचारी का वेतनमान पे मैट्रिक लेवल 1 दिया जाएगा|
अहर्ताएं –
- आवेदन करने वाला अभ्यर्थी राजस्थान का मूल निवासी होना चाहिए|
- अभ्यर्थी को राज्य के नगरीय निकाय अथवा केंद्र या राज्य के किसी विभाग अथवा किसी निजी संस्थान जैसे स्कूल, अस्पताल, होटल, माल, फैक्ट्री या किसी दुकान में नियमित रूप से एक साल तक सफाई करने का अनुभव प्रमाण पत्र आवेदन की अंतिम तिथि तक होना अनिवार्य है|
- यदि अनुभव प्रमाण पत्र बाद में फर्जी पाया जाता है तो नियुक्ति निरस्त करके अभ्यर्थी पर कार्रवाई भी की जाएगी|
आयु सीमा –
सफाई कर्मचारी भर्ती 2024 में आवेदन करने हेतु न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष रखी गई है| इसके अलावा नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी|
इसे भी पढ़ें – रिलायंस रिटेल रिक्रूटमेंट 2024 |
सफाई कर्मचारी भर्ती 2024 में आवेदन कैसे करें :-
सफाई कर्मचारी भर्ती 2024 में आनलाइन आवेदन करने हेतु सबसे पहले अभ्यर्थी को विभाग की वेबसाइट https://lsg.urban.rajasthan.gov.in/ पर जाना होगा वहां पर इस भर्ती से सम्बंधित लिंक मिलेगा उस पर क्लिक करके अपना फार्म भर सकते हैं, लेकिन इसके लिए आवश्यक है कि अभ्यर्थी पहले one time registration किया हो अन्यथा अभ्यर्थी को पहले one time registration करना होगा उसके बाद ही इस फार्म को भर पाएगा |
जब one time registration पूरा हो जाए उसके बाद अभ्यर्थी को इस भर्ती के लिंक पर क्लिक करके अपनी अन्य जानकारी भरकर डाक्यूमेंट्स, फोटो, सिग्नेचर अपलोड करके फाइनल सबमिट कर देना है और अपने एप्लिकेशन का प्रिंट आउट निकलवा कर रख लेना है |
| आवेदन करने हेतु | यहां क्लिक करें |
