RRB Technician Bharti 2024 | रेलवे टेक्नीशियन भर्ती 2024 का नोटिफिकेशन जारी, बहुत ही जल्द 9000 पदों हेतु शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया

RRB Technician Bharti 2024 : रेलवे भर्ती बोर्ड ने रेलवे में टेक्नीशियन के पदों पर भर्ती हेतु एक नोटिफिकेशन जारी किया है| उसमें यह बताया गया है कि कब तक वैकेंसी आने वाली हैं और कितने पदों पर भर्ती होगी| इसके बाद ही रेलवे ने फार्म भरने हेतु आयु की अधिकतम सीमा को बढ़ाने के सम्बन्ध में भी नोटिफिकेशन जारी किया है| आयु में कितनी छूट मिलेगी और कब से फार्म भरना शुरू होगा सबकुछ इस लेख में हम विस्तार से बताने वाले हैं इसलिए आप पूरा लेख ध्यानपूर्वक पढ़ें|

RRB Technician Bharti 2024

अभी हाल ही में रेलवे असिस्टेंट लोको पायलट के पदों हेतु भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दिया है| जिसका फार्म भरना शुरू हो गया है| हर बार असिस्टेंट लोको पायलट और टेक्नीशियन के पदों पर भर्ती हेतु एक साथ वैकेंसी निकाली जाती थी लेकिन इस बार असिस्टेंट लोको पायलट की भर्ती हेतु पहले प्रक्रिया शुरू कर दी गई है| रेलवे मार्च से टेक्नीशियन के पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर देगा|

RRB Technician Bharti 2024 :-

रेलवे भर्ती बोर्ड ने 31 जनवरी 2024 को नोटिफिकेशन जारी किया है जिसमें बताया गया है कि टेक्नीशियन के 9000 पदों पर भर्ती हेतु आवेदन मार्च से शुरू किया जाएगा|इससे संबंधित फुल नोटिफिकेशन फरवरी में जारी किया जाएगा| इससे पहले रेलवे ने 29 जनवरी 2024 को टेक्नीशियन भर्ती के सम्बन्ध में एक नोटिफिकेशन जारी किया था जिसमें बताया था कि टेक्नीशियन के पदों हेतु बहुत ही जल्द वैकेंसी निकाली जाएगी | रेलवे भर्ती बोर्ड ने कहा था कि हम टेक्नीशियन की भर्ती निकालने की तैयारी में लगे हुए हैं और जल्द ही इस वैकेंसी से सम्बंधित पूरी सूचना दें दी जाएगी|

रेलवे टेक्नीशियन भर्ती हेतु आवेदन कब से शुरू होगा :-

रेलवे टेक्नीशियन के पद हेतु आनलाइन आवेदन 9 मार्च 2024 से शुरू कर दिया जाएगा और आवेदन करने की अंतिम तिथि 8 अप्रैल 2024 रखी गई है| इस भर्ती में आनलाइन आवेदन आप रेलवे भर्ती बोर्ड की आफिसियल वेबसाइट पर जाकर कर सकते हैं|

आनलाइन आवेदन की प्रारंभ तिथि09/03/2024
आनलाइन आवेदन की अन्तिम तिथि 08/04/2024

RRB Technician की परीक्षा कब होगी :-

रेलवे के नोटिफिकेशन की मानें तो इसमें बताया गया है टेक्नीशियन पद हेतु CBT परीक्षा अक्टूबर से दिसंबर के बीच कभी भी हो सकती है| और डाक्यूमेंट वेरीफिकेशन फरवरी 2025 में हो सकता है|

रेलवे टेक्नीशियन हेतु शैक्षणिक योग्यता क्या है :

RRB Technician Bharti 2024 में आवेदन करने के लिए आपके पास निम्नलिखित शैक्षणिक योग्यता होनी जरूरी है|

  • हाईस्कूल + आईटीआई का सार्टिफिकेट होना चाहिए| या
  • हाईस्कूल + तीन साल का डिप्लोमा ( Polytechnic ) होना चाहिए| या
  • इंटरमीडिएट + दो साल का डिप्लोमा होना चाहिए| या
  • फिजिक्स तथा मैथमेटिक्स से इंटरमीडिएट किया होना चाहिए|

यदि इनमें से कोई भी एक योग्यता आपके पास है तो आप इसमें आवेदन कर सकते हैं |

रेलवे टेक्नीशियन और ALP हेतु आवेदन करने के लिए आयु में कितने वर्ष की छूट मिलेगी :-

रेलवे भर्ती बोर्ड ने आयु में छूट के सम्बन्ध में भी एक नोटिफिकेशन जारी किया है| इसमें बताया गया है कि इस भर्ती हेतु आयु की अधिकतम सीमा में तीन वर्ष की बढ़ोत्तरी की गई है| सामान्य वर्ग के कंडीडेट के लिए आयु सीमा 18 से 33 वर्ष होगी, ओबीसी कंडीडेट के लिए 18 से 36 साल होगी और अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति वर्ग के कंडीडेट के लिए 18 से 38 साल होगी|

आयु में छूट RRB Technician Bharti 2024 तथा ALP की भर्ती दोनों के लिए होगी| आयु में छूट मिलने से इस बार आवेदन करने वालों की संख्या में अधिक हो जाएगी क्योंकि जिनकी उम्र ज्यादा हो चुकी थी उन्हें भी आवेदन करने के लिए इस बार मौका दिया जा रहा है|

इसे भी पढ़ें – UPSSSC PET 2023 में कुल कितने अभ्यर्थी पास हुए|

रेलवे टेक्नीशियन की भर्ती प्रक्रिया :-

RRB Technician Bharti 2024 हेतु CBT-1 तथा CBT-2 दो परीक्षाएं होंगी| CBT-1 में मैथ , रिजनिंग, सामान्य विज्ञान और सामान्य जानकारी से प्रश्न पूछे जाएंगे|जो कंडीडेट CBT-1 परीक्षा पास कर लेगा उसे दूसरी परीक्षा हेतु बुलाया जाएगा| CBT-2 परीक्षा में दो पार्ट होंगे Part-A जिसमें मैथमेटिक्स, रिजनिंग तथा बेसिक साइंस और इंजीनियरिंग के प्रश्न पूछे जाएंगे और Part-B जिसमें ट्रेड से सम्बंधित प्रश्न पूछे जाएंगे| जो इसमें भी पास हो जाएगा उसे चयनित कर लिया जाएगा|

Leave a Comment