रेलवे ग्रुप डी में कुल कितने फार्म भरें गये है : रेलवे ग्रुप डी में फार्म भरने के बाद बहुत सारे अभ्यर्थी इंतजार कर रहे होंगे कि यदि पता चल जाए कि कितने फार्म भरें गये है तो उसी अनुसार अपनी तैयारी शुरू कर दें| क्योंकि जब फार्म ज्यादा भरें जाएंगे तो कम्पटीशन ज्यादा होगा इससे परीक्षा के लिए तैयारी अच्छी करनी पड़ेगी तभी सिलेक्शन हो पाएगा। जो भी कंडीडेट इसका इंतजार कर रहे थे उनका इंतजार खत्म करने के लिए रेलवे ने कुल भरें गये फार्म के बारे में जानकारी दें दी है। इस लेख में रेलवे ग्रुप डी में कुल कितने फार्म भरें गये है ( RRB Group D Total Form fillup 2025 ) से सम्बंधित जानकारी विस्तार से बताई जाएगी।

RRB Group D vacancy 2025 के लिए आवेदन फार्म आनलाइन माध्यम से 23 जनवरी 2025 को शुरू किया गया था और 1 मार्च 2025 आवेदन करने की अंतिम तिथि थी। इसके बाद 4 से 13 मार्च तक का समय आवेदन फार्म में संशोधन करने के लिए दिया गया था।
रेलवे ग्रुप डी में कुल कितने फार्म भरें गये है :-
रेलवे ग्रुप डी में कुल कितने फार्म भरें गये है इससे संबंधित जानकारी रेलवे भर्ती बोर्ड ने आफिशियल रुप से जारी कर दिया है। रेलवे के किस ज़ोन में कुल कितने फार्म भरें गये है पूरा डाटा उपलब्ध हो गया है, जो कि निम्नवत है –
| RRB Zone | Total Form |
| मुम्बई | 1559100 |
| चंडीगढ़ | 1160404 |
| चेन्नई | 1112922 |
| गुवाहाटी | 1072841 |
| सिकंदराबाद | 960697 |
| प्रयागराज | 861666 |
| कोलकाता | 793572 |
| अहमदाबाद | 639269 |
| भोपाल | 451096 |
| विलासपुर | 432897 |
| गोरखपुर | 362092 |
| अजमेर | 359409 |
| पटना | 333972 |
| बैंगलुरू | 275307 |
| भुवनेश्वर | 265840 |
| रांची | 181339 |
| Total = 10822423 |
रेलवे ग्रुप डी में 32438 पदों के लिए कुल 10822423 ( 1 करोड़ 8 लाख 22 हजार चार सौ तेईस ) फार्म भरें गये है।
इसे भी पढ़ें – CCI Bharti 2025 |
अलग-अलग ज़ोन में भरें गये फार्म की संख्या अलग-अलग है क्योंकि सभी ज़ोन में पदों की संख्या भी अलग-अलग है। कुछ ज़ोन में ज्यादा फार्म भरें जाने के कारण कम्पटीशन भी ज्यादा होंने वाला है।
रेलवे ग्रुप डी में किस जोन में सबसे ज्यादा फार्म भरें गये है :-
रेलवे ग्रुप डी में सबसे ज्यादा फार्म मुम्बई ज़ोन में भरें गये है। मुम्बई ( WR ) में कुल 4672 पदों तथा मुम्बई ( CR ) में कुल 3244 पदों के लिए कुल 1559100 ( पन्द्रह लाख उन्सठ हजार एक सौ ) फार्म भरें गये है। इसके बाद सबसे ज्यादा फार्म चंडीगढ़ ज़ोन से भरें गये है।

2 thoughts on “रेलवे ग्रुप डी में कुल कितने फार्म भरें गये है |RRB Group D 2025 Total Form fillup”