Ramesh Bishwas Kumar : रमेश विश्वास कुमार भी अहमदाबाद से लंदन जा रही फ्लाइट में बैठे थे। उन्होंने फ्लाइट क्रैश होने के बाद छलांग लगाकर अपने आप को बचा लिया है। थोड़ी चोट आई है इसलिए उनका इलाज चल रहा है। रमेश विश्वास कुमार फ्लाइट के 11A सीट पर बैठे थे। इन्होंने और क्या क्या बताया है उसके बारे में विस्तार से बात करेंगे।

12 जून सुबह 1:38 पर अहमदाबाद से लंदन जा रही फ्लाइट ने उड़ान भरी थी इसके कुछ ही मिनट बाद फ्लाइट में कुछ गड़बड़ी के चलते फ्लाइट क्रैश हो गई। जिसमें कुल 242 लोग सवार थे। उन्हीं 242 में से एक रमेश विश्वास कुमार भी थे।
Ramesh Bishwas Kumar कौन है ?
रमेश विश्वास कुमार इंडिया के मूल निवासी हैं लेकिन वो अपने परिवार के साथ लंदन में रहते हैं। वो और उनके भाई दोनों इंडिया आए हुए थे। और फिर वापस लंदन जा थे। तभी यह घटना हो गई। रमेश विश्वास कुमार ने बताया कि जैसे ही फ्लाइट उड़ान भरी वैसे ही उसमें से कुछ आवाजें आने लगीं और तभी उन्होंने इमरजेंसी गेट को खोलकर छलांग लगा दी जिससे उनकी जान बच गई। बता दें कि रमेश विश्वास कुमार की सीट इमरजेंसी गेट के पास वाली 11A थी जिससे उन्हें मौका मिल सका।
उन्होंने बताया कि उनके साथ ही उनके भाई भी यात्रा कर रहे थे लेकिन वो अभी कहां है उनकी जानकारी नहीं है। फिलहाल विश्वास कुमार का इलाज चल रहा है और जैसे ही वो ठीक होते हैं उनसे और भी जानकारी ली जाएगी तब कुछ और भी जानकारी मिल पाएगी कि क्या हुआ था उस समय जब फ्लाइट उड़ान भरी थी।
इस फ्लाइट में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी भी शामिल थे जिन्होंने अपनी जान इस हादसे में दे दी। इनके अलावा बहुत सारे यात्री और जिस जगह पर फ्लाइट गिरी है वहां के लोग भी इस हादसे के शिकार हुए हैं।