Nokia C32 phone | मात्र 7499 रु में मिल रहा है 50MP वाला फोन

Nokia C32 : नोकिया कम्पनी का 50MP कैमरा वाला फोन मात्र 7499 रुपए में मिल रहा है| यह फोन उन लोगों के लिए अच्छा है जो ज्यादा रुपए वाला फोन नहीं लेना चाहते| इस फोन में 128GB का स्टोरेज मिलेगा जो फोन के लिए बहुत ही जरूरी होता है| इसके अलावा इसमें और भी फीचर्स हैं जिनके बारे में हम विस्तार से इस लेख में बताएंगे|

इंडिया में बहुत सारे ऐसे लोग हैं जिन्हें फोन की तो ज़रुरत होती है लेकिन वे पैसे की वजह से नहीं ले पाते हैं| Nokia C32 फोन ऐसे ही लोगों के लिए बनाया गया है ताकि कम पैसे में हर कोई खरीद सकें| आज के समय में बहुत से नए नए फोन लांच हो रहे हैं लेकिन उनकी प्राइस बहुत ज्यादा होती है ऐसे में जो गरीब लोग हैं वे महंगा फोन नहीं खरीद सकते हैं| इसलिए ऐसे लोगों को भी कम दाम में अच्छा कैमरा, अच्छा डिस्प्ले और अच्छा स्टोरेज वाला फोन नोकिया कम्पनी दे रही है|

Nokia C32 phone

Nokia C32 फोन में अन्य क्या क्या फीचर्स दिए गए आइए अब उन सबके बारे में विस्तार से जानते हैं|

Nikia C32 फोन की स्पेसिफिकेशंस :-

नोकिया कम्पनी के Nokia C32 फोन की निम्नलिखित स्पेसिफिकेशंस है –

  • इस फोन में 6.52 इंच का डिस्प्ले दिया गया है जिसका रिजोल्यूसन 720×1600 पिक्सेल है|
  • इसमें 4GB RAM और 128GB ROM मिलेगी तथा इसके स्टोरेज को बढ़ाने के लिए 256GB तक का micro SD card भी लगा सकते हैं|
  • Nokia C32 में 50MP + 2MP का बैक कैमरा दिया गया है तथा 8MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है| जो की इस प्राइस रेंज में शानदार है| इसमें Portrait , HDR, और Night मोड़ दिया गया है जिससे आप अलग-अलग मोड़ में फोटो क्लिक कर सकते हैं और वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकते हैं|
  • Unisoc octa core प्रोसेसर इसमें दिया गया है|
  • इस फोन में 5050MAh की बैटरी दी गई तथा इसके साथ 10W का चार्जर दिया गया है|इसको एक बार फुल चार्ज करने पर तीन दिन तक चल सकती है|
  • इसमे Android 13 आपरेटिंग सिस्टम दिया गया है|
  • इन सबके अलावा इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है तथा Face unlock भी दिया गया है|
  • यह फोन चार कलर Autumn green, beach pink, charcoal तथा mint में उपलब्ध है|

Nokia C32 phone price :-

Nokia C32 फोन की प्राइस 8 हजार रुपए के आसपास है लेकिन जिस दिन यह लेख लिखा जा रहा है इस दिन फ्लिपकार्ट पर यह फोन 7499 रुपए में मिल रहा है| इस फोन को आप नोकिया की आफिसियल वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं|

यदि आप यह फोन लेना चाहते हैं तो जल्दी से फ्लिपकार्ट पर जाकर खरीद सकते हैं क्योंकि जब यह लेख लिखा जा रहा है तब इसपर अधिक छूट मिल रही है और यह मात्र 7499 रु में मिल रहा है| यह आफर कभी भी समाप्त हो सकता है|

इसे भी पढ़ें – वीवो का शानदार फोन Vivo x100 Pro

Leave a Comment