दिल्ली की महिलाओं को मिलेगा 1000 रु महीना : दिल्ली सरकार दिल्ली में रहने वाली 18 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को 1000 रुपए महीना देने वाली है | दिल्ली की वित्त मंत्री अतिशा जी ने अपने बजट भाषण में कहा है कि दिल्ली की महिलाओं को मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना ( Mahila Samman Yojna ) के अन्तर्गत 1000 रु दिया जाएगा | इस योजना का लाभ किन किन महिलाओं को मिलेगा इसके बारे में हम आगे इसी लेख में विस्तार से बताने वाले हैं इसलिए पूरा लेख ध्यान से पढ़िए |
दिल्ली की महिलाओं को मिलेगा 1000 रु महीना ( Mahila Samman Yojna ) :-
दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की सरकार ने महिलाओं के लिए एक अच्छा कदम उठाया है | वित्त मंत्री अतिशा जी ने अपने बजट भाषण में बताया है कि जो महिलाएं 18 साल से अधिक की है उन्हें प्रत्येक महीना 1000 रुपए दिया जाएगा | यह योजना दिल्ली की महिलाओं को आर्थिक रूप से मदद पहुंचाने के लिए शुरू की जाएगी |

Mahila Samman Yojna के लिए पात्रता :-
अतिशा जी ने यह भी बताया है कि जिन महिलाओ की उम्र 18 वर्ष से अधिक है तथा दिल्ली में रहती हैं और उनका दिल्ली का वोटर कार्ड बना है उन्हें इस योजना का लाभ मिलेगा |
जो महिलाएं पेंशन स्कीम का लाभ उठा रही है या सरकारी नौकरी कर रही है या फिर टैक्स पेयर है उन्हें इस योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा |
यदि किसी महिला के पास अन्य राज्य का वोटर कार्ड है और वो दिल्ली में रह रही हैं, तो उसे इस योजना का लाभ नहीं मिल पाएगा |
कैसै मिलेगा 1000 रुपए महीना :-
हालांकि अभी तक इस योजना के नियम और शर्तों की घोषणा नहीं हुई है लेकिन बहुत ही जल्द इसके लिए आवेदन मांगे जाएंगे | इसके लिए महिला को आवेदन फार्म भरना होगा और घोषणा पत्र भी देना पड़ेगा| आवेदन के साथ साथ महिला का आधार कार्ड, वोटर कार्ड, बैंक खाता सम्बंधित जानकारी देना होगा|
इसे भी पढ़ें – यूपी सोलर पंप योजना 2024 |
Mahila Samman Yojna के लिए आवेदन कैसे करें :-
दिल्ली सरकार ने महिलाओं को आर्थिक सहायता देने के लिए इस योजना को शुरू किया है| इस योजना में आवेदन कैसे करना है इसके सम्बन्ध में अभी कोई सूचना नहीं दी गई है लेकिन बहुत ही जल्द इसका ऐलान कर दिया जाएगा | जो महिलाएं दिल्ली में रह रही है और उनका दिल्ली का वोटर कार्ड बना हुआ है वो अपना दस्तावेज तैयार रहें जिससे उन्हें जल्द से जल्द 1000 रुपए मिलना शुरू हो जाए |
इस लेख में हमने बताया है कि दिल्ली की महिलाओं को मिलेगा 1000 रु महीना, लेकिन यह कब से मिलेगा इसकी तिथि से संबंधित कोई जानकारी दिल्ली सरकार द्वारा नहीं दी गई है|
