Motovolt Urban e-Bike | मात्र 8 रुपए में 120km तक चलेगी यह बाइक

Motovolt Urban e-Bike : आज के इस लेख में हम एक ऐसी इलेक्ट्रिक बाइक के बारे में बताने वाले हैं जो कि बहुत कम खर्च में दूर तक का सफर करता देगी | इसके साथ-साथ जो लोग हल्की एक्सरसाइज करना चाहते हैं उनके लिए यह बाइक बहुत ही लाभकारी हो सकती है| इसको एक बार चार्ज करने के बाद आप लगभग 120km तक जा सकते हैं| और भी बहुत-सी खास बात इस बाइक में है जिसे हम आगे जानेंगे|

आज के समय में डीजल पेट्रोल से चलने वाली गाड़िया बहुत हो चुकी है जिससे पेट्रोल और डीजल का दाम भी बढ़ता जा रहा है और पर्यावरण को भी बहुत नुक्सान पहुंच रहा है| ऐसे में यदि इलेक्ट्रिक बाइक का उपयोग किया जाए तो दोनों चीजों से बचा जा सकता है|

Motovolt Urban e-Bike में आपको तेल की जरूरत नहीं पड़ेगी और न ही आप पर्यावरण को प्रदूषित करेंगे| इसीलिए इस समय इलेक्ट्रिक गाड़ियों पर ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है| तो आइए हम अब इस बाइक के बारे में विस्तार से जानते हैं|

Motovolt Urban e-Bike की डिटेल्स :-

Motovolt Urban e-Bike में 20AH की लीथीयम आयन की बैटरी दी गई जिसको फुल चार्ज करने में 4 घंटे तक का समय लगेगा| इसमें आगे तथा पीछे डिस्क ब्रेक दी गई है जो कि बाइक को रोकने के लिए बेहतरीन है| इस बाइक का वजन 40 kg है और इसकी कैपेसिटी 120kg तक की है| इसमें 20 इंच की व्हील दी गई है तथा इसकी अधिकतम स्पीड 25kmph है| इसमें BLDC टाइप मोटर दी गई है जिसका टार्क 35 – 40Nm है| इसके फ्रंट में spring operated suspension तथा रियर में Hydraulic coil spring suspension दिया गया है|

Motovolt Urban e-Bike

इस बाइक की खास बात यह है कि इसमें तीन मोड़ दिया गया है| पहले में आपको पैडल का ज्यादा इस्तेमाल करना पड़ेगा और मोटर कम काम करेगी , दूसरे मोड़ में पैडल तथा मोटर दोनों बराबर काम करेगी और तीसरे मोड़ में आपको पैडल मारने की जरूरत नहीं पड़ेगी पूरा काम मोटर द्वारा किया जाएगा|

इससे उन लोगों को फायदा होगा जो थोड़ा कम मेहनत करके एक्सरसाइज करना चाहते हैं| दूसरे मोड़ में चलाने पर आप पैडल मार कर एक्सरसाइज भी कर लेंगे और आपकी मेहनत भी कम लगेगी | जिन्हें प्रतिदिन कुछ दूरी पर आना जाना है उनके लिए भी यह बहुत अच्छी बाइक है|

इसे भी पढ़ें – यूपी फ्री साइकिल योजना|

Motovolt Urban e-Bike Price in India :-

Motovolt Urban e-Bike की कीमत इंडिया में लगभग 50 हजार रुपए के आसपास है| अलग-अलग जगहों पर इसकी प्राइस अलग-अलग हो सकती है|

यदि आप इस इलेक्ट्रिक बाइक को लेना चाहते हैं तो आप मोटोवोल्ट की आफिसियल वेबसाइट पर जाकर इसके बारे में और भी जानकारी ले सकते हैं|

Leave a Comment