यूपी पुलिस कांस्टेबल की परीक्षा रद्द हो गई | यूपी पुलिस कांस्टेबल की परीक्षा दोबारा कब होगी | UP Police Constable exam 2024

यूपी पुलिस कांस्टेबल की परीक्षा रद्द हो गई : उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल की लिखित परीक्षा जो कि 17 और 18 फरवरी को कराई गई थी अब रद्द कर दी गई है| पेपर लीक होने का मामला सामने आया था जिसके लिए भर्ती बोर्ड ने कमेटी गठित किया था | अब जांच में पेपर लीक के सबूत से माना जा चुका है कि पेपर लीक हुआ है| इसलिए परीक्षा रद्द कर दी गई है| दोबारा परीक्षा कब होगी इसके बारे में आगे इसी लेख में विस्तार से जानेंगे|

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा यूपी पुलिस कांस्टेबल के 60244 पदों हेतु भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई थी | दिसम्बर – जनवरी में आवेदन लिया गया था| उसके बाद फरवरी में लिखित परीक्षा कराई गई| आइए जानते हैं कि क्या यूपी पुलिस कांस्टेबल की परीक्षा रद्द हो गई|

यूपी पुलिस कांस्टेबल की परीक्षा रद्द हो गई :-

उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल के पद पर भर्ती हेतु लिखित परीक्षा भर्ती बोर्ड द्वारा 17 और 18 फरवरी को दो-दो पालियों में करवाई गई थी| पहली शिफ्ट की परीक्षा सुचारू रूप से सम्पन्न हो गई थी लेकिन दूसरी शिफ्ट से ही पेपर लीक की खबर सोशल मीडिया पर फैलने लगी थी| जिसका सबूत भी दिखाया जा रहा था |

पेपर लीक का मामला जब भर्ती बोर्ड तक पहुंचा तो एक कमेटी गठित की गई जिसको जांच करना था कि पेपर सही में लीक हुआ है या नहीं| इसके लिए भर्ती बोर्ड ने पेपर लीक के सबूत भी अभ्यर्थियों से मांगे थे|

 यूपी पुलिस कांस्टेबल की परीक्षा रद्द हो गई | यूपी पुलिस कांस्टेबल की परीक्षा दोबारा कब तक होगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने अपने ट्विटर अकाउंट एक पोस्ट किए हैं जिसमें उन्होंने आदेश दिया है कि यूपी पुलिस कांस्टेबल के आयोजित परीक्षा को निरस्त किया जाए और आने वाले 6 महीनों में पुनः परीक्षा कराई जाए | और उन्होंने कहा है कि युवाओं की मेहनत के साथ खिलवाड़ करने वालो को बख्शा नहीं जाएगा उनके खिलाफ कठोरतम कार्यवाही की जाएगी|

CM Yogi Adityanath Twitter post
Image Source – Twitter

इसे भी पढ़ें – यूपी पुलिस कांस्टेबल की परीक्षा दोबारा कब होगी |

यूपी पुलिस कांस्टेबल की परीक्षा दोबारा कब तक होगी :-

यूपी पुलिस कांस्टेबल की लिखित परीक्षा रद्द करने का आदेश यूपी के मुख्यमंत्री द्वारा दे दिया जा चुका है | ऐसे में अब सवाल उठ रहा है कि इसकी परीक्षा दोबारा कब होगी | जैसा कि मुख्यमंत्री जी द्वारा आदेश दिया गया है कि दोबारा परीक्षा छः महीने के अन्दर कराई जाए | इसलिए दोबारा परीक्षा 20 और 21 जून को कराने से सम्बंधित जानकारी भर्ती बोर्ड ने दे दी है|

अब भर्ती बोर्ड की आफिसियल सूचना का इंतजार रहेगा कि कब दोबारा परीक्षा की सूचना जारी होगी| लेकिन परीक्षा छः महीने के अन्दर ही कराई जाएगी ऐसा आदेश मिल चुका है| इसलिए अपनी तैयारी को और मजबूत बना लें ताकि इस बार कम गलती हो|

प्रश्न :- क्या यूपी पुलिस कांस्टेबल की परीक्षा रद्द हो गई है|

उत्तर :- हां, मुख्यमंत्री जी ने परीक्षा रद्द करने का आदेश दे दिए हैं |

Leave a Comment