क्या यूपी पुलिस कांस्टेबल का पेपर लीक हो गया है | UP Police Constable Paper leak news 2024

क्या यूपी पुलिस कांस्टेबल का पेपर लीक हो गया है : यूपी पुलिस कांस्टेबल के 60244 पदों पर भर्ती हेतु लिखित परीक्षा 17 फरवरी और 18 फरवरी को दो-दो पालियों में करवाई गई| लगभग 50 लाख कंडीडेट की परीक्षा के लिए 2385 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे और सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा का विशेष ध्यान दिया गया था जिससे पेपर लीक होने से बचाया जा सके| लेकिन न्यूज़ आ रही है कि परीक्षा से पहले ही पेपर लीक हो चुका था | आज के लिए इस लेख में हम इसी के बारे में विस्तार से बताने वाले हैं|

उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल की लिखित परीक्षा देने जाने में कोई दिक्कत ना हो इसलिए लगभग सभी कंडीडेट को अपने जिले में ही सेंटर दिया गया था| 17 फरवरी को पहली शिफ्ट का पेपर अच्छे से हो गया लेकिन दूसरी शिफ्ट से पहले ही पेपर कई लोगों के पास आ चुका था ऐसा सुनने में आ रहा है|

आइए जानते है कि क्या यूपी पुलिस कांस्टेबल का पेपर लीक हो गया है और उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने इसके बारे में क्या कहा है|

क्या यूपी पुलिस कांस्टेबल का पेपर लीक हो गया है :-

उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल की परीक्षा चल ही रही थी इसी बीच कई लोगों का कहना है कि उनके पास आगे होने वाला पेपर आ चुका था| हालांकि परीक्षा के समय कई सेंटरों पर दूसरे का पेपर देने आए साल्वर को पकड़ा भी गया है और उनपर कार्यवाही भी हुई है| बहुत सारे कंडीडेट और कुछ टीचरों का भी मानना है कि पेपर लीक हुआ है लेकिन उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि पेपर लीक हुआ है कि नहीं | यूपी पुलिस फैक्ट चेक के ट्विटर अकाउंट से कुछ पोस्ट की गई है जिसे हम आगे बताएंगे|

क्या यूपी पुलिस कांस्टेबल का पेपर लीक हो गया है | UP Police Constable paper leak news

यूपी पुलिस फैक्ट चेक के ट्विटर अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की गई है जिसमें बताया गया है कि प्रारंभिक जांच में पाया गया है कि कुछ अराजक तत्वों द्वारा ठगी के लिए टेलीग्राम की इडिट सुविधा का प्रयोग कर सोशल मीडिया पर पेपर लीक सम्बन्धी भ्रम फैलाया जा रहा है| और यूपी पुलिस इन प्रकरणों की निगरानी के साथ इनके सोर्स की गहन जांच कर रही है|

यूपी पुलिस फैक्ट चेक पोस्ट

image source – Twitter

इसे भी पढ़ें – यूपी पुलिस कांस्टेबल का रिजल्ट कब तक आएगा |

इससे पहले भी यूपी पुलिस फैक्ट चेक द्वारा एक पोस्ट शेयर की गई थी जिसमें AK Stalin द्वारा पूछे गए सवाल ‘क्या UPP का पेपर लीक हो गया है?’ का जवाब दिया गया था इसमें बताया गया था कि कृपया भ्रामक सूचना ना फैलाए, आरक्षी नागरिक पुलिस की परीक्षा सुचारू रूप से चल रही है|

UP police fact check Twitter post

image source – Twitter

यूपी पुलिस की इस ट्विटर पोस्ट से यही माना जा रहा है कि यूपी पुलिस अभी पेपर लीक से सम्बंधित न्यूज़ की जांच करेगी उसके बाद ही स्पष्ट रूप से पता चल पाएगा कि पेपर लीक हुआ है या नहीं|

नोट – यूपी पुलिस कांस्टेबल की परीक्षा से सम्बंधित सभी जानकारी भर्ती बोर्ड की आफिसियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर दी जाती है इसलिए इसपर जाकर जरूर चेक करते रहे|

Leave a Comment