KVS लखनऊ शिक्षक भर्ती 2024 : केन्द्रीय विद्यालय एस. जी. पी. जी. आई लखनऊ में संविदा पर शिक्षक की भर्ती हेतु नोटिफिकेशन जारी किया गया है| जो भी इच्छुक कंडीडेट है वो इसमें आवेदन कर सकते हैं| साक्षात्कार के आधार पर यह भर्ती कराई जाएगी|
KVS लखनऊ शिक्षक भर्ती 2024 :-
केन्द्रीय विद्यालय लखनऊ में पीजीटी ( भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, गणित, समाजशास्त्र ) / टीजीटी ( अंग्रेजी ) / पीआरटी / स्पोर्ट्स कोंच / कम्प्यूटर अनुदेशक / योग शिक्षक / स्पेशल एजुकेटर पदों हेतु संविदा शिक्षक भर्ती निकाली गई है| इसमें 18 से 65 वर्ष तक की आयु वाले आवेदन कर सकते हैं| इस भर्ती की प्रक्रिया केन्द्रीय विद्यालय संगठन के नियमानुसार की जाएगी|
शैक्षणिक योग्यता :-
पद | योग्यता |
पीजीटी | (1). M.Sc or Master’s degree (2). B.Ed or equivalent degree |
टीजीटी | Four year integrated degree course or Bachelor’s degree |
प्राइमरी टीचर | Senior secondary and D.El.Ed Or B.El.Ed |
कम्प्यूटर अनुदेशक | M.Sc./B.E./B.Tech. in C.S Or BCA/MCA or M.Sc. (IT) OR B. Sc./M.Sc. with DOEACC ‘O’ OR ‘A’ Level |
योग शिक्षक | Graduation and 1 year diploma in yoga |
साक्षात्कार की तिथि और समय :-
केन्द्रीय विद्यालय लखनऊ में संविदा शिक्षक भर्ती हेतु साक्षात्कार 23 फरवरी को प्रातः 8 बजकर 30 मिनट से शुरू होगा| जो भी इच्छुक कंडीडेट है वो फार्म का प्रारूप निकलवा कर अपनी डिटेल्स भरकर समय से पहुंच जाए|
इसे भी पढ़ें – यूपी पुलिस कांस्टेबल का रिजल्ट कब तक आएगा|
KVS लखनऊ शिक्षक भर्ती में आवेदन कैसे करें :-
KVS लखनऊ संविदा शिक्षक भर्ती में आवेदन करने हेतु सबसे पहले आपको आफिसियल वेबसाइट पर जाना है| उसके बाद इस भर्ती से सम्बंधित लिंक दिखाई देगा उस पर क्लिक करके फार्म का प्रारूप डाउनलोड कर लेना है| इसका प्रिंट निकलवा कर इसमें अपनी पूरी डिटेल्स सही सही भरना है| फोटो चिपकाकर सिग्नेचर भी कर लेना है| उसके बाद 23 फरवरी को सभी मूल प्रमाण पत्रों एवं इसकी छायाप्रतियों के साथ सुबह 8:30 से पहले पहुंच जाना है|
नोट – एक से अधिक पदों हेतु अलग-अलग आवेदन करना अनिवार्य है| निर्धारित समय एवं तिथि के बाद प्राप्त आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा|
आवेदन प्रारूप डाउनलोड करने हेतु | यहां क्लिक करें |