RRB ALP का एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें | How to download RRB ALP admit card 2024

RRB ALP का एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें : दोस्तों रेलवे भर्ती बोर्ड की तरफ से रेलवे असिस्टेंट लोको पायलट के पदों पर भर्ती हेतु लिखित परीक्षा की तिथि घोषित कर दी गई है | जो भी कंडीडेट RRB ALP हेतु फार्म भरें है उन्हें जानना अत्यंत आवश्यक है कि परीक्षा कब होगी और परीक्षा हेतु एडमिट कार्ड कब से डाउनलोड होगा और कैसे डाउनलोड करना है | आज के इस लेख में हम इन्हीं सब चीजों के बारे में बताने वाले हैं इसलिए पूरा लेख ध्यान से पढ़िए ताकि सम्पूर्ण जानकारी मिल सके |

RRB ALP 2024 की भर्ती प्रक्रिया जनवरी 2024 से शुरू की गई है | इसके लिए आनलाइन आवेदन 20 जनवरी 2024 से शुरू हुआ था और आवेदन 19 फरवरी 2024 तक हुआ था | इसके बाद फार्म में संशोधन हेतु समय दिया गया और फोटो, सिग्नेचर दोबारा अपलोड करने के लिए कहा गया था |

RRB ALP का एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें | How to download RRB ALP admit card 2024

अब इसके लिखित परीक्षा हेतु तिथि घोषित कर दी गई है , इसकी परीक्षा 25 नवम्बर से 29 नवंबर 2024 के बीच में कराईं जाएगी | परीक्षा हेतु कंडीडेट के परीक्षा केंद्र का शहर परीक्षा से 10 दिन पहले बताया जाएगा और एडमिट कार्ड 4 दिन पहले जारी किया जाएगा |

RRB ALP का एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें :-

असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती 2024 की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले RRB की आफिशियल वेबसाइट www.rrbapply.gov.in पर जाना है फिर यहां पर RRB ALP 2024 admit card download करने से सम्बन्धित लिंक दिखाई देगा उस पर क्लिक करके अपना एप्लिकेशन नंबर,जन्मतिथि,कैप्चा जो भी मांगेगा सड़ भरकर लागिन कर लेना है फिर आपका पूरा फार्म खुलकर आ जाएगा और यही पर एडमिट कार्ड डाउनलोड का आप्शन भी मिल जाएगा | यहां से एडमिट कार्ड डाउनलोड करके उसका प्रिंट आउट निकलवा कर रख लेना है |

इसे भी पढ़ें – यूपी पुलिस कांस्टेबल फिजिकल कब होगा|

नोट– चुंकि अभी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की लिंक जारी नहीं की गई है इसलिए अभी लिंक दिखाई नहीं देगा | जिस दिन कंडीडेट की परीक्षा होगी उससे चार दिन पहले एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की लिंक दिखाई देगी |

RRB Official Websiteclick here

1 thought on “RRB ALP का एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें | How to download RRB ALP admit card 2024”

Leave a Comment