सीटेट की आंसर-की कैसे डाउनलोड करें | CTET Answer key 2024 out

सीटेट की आंसर-की कैसे डाउनलोड करें : CTET 2024 की आंसर-की आफिसियल वेबसाइट पर जारी कर दी गई है| जिन कंडीडेट ने सीटेट की परीक्षा दिए थे वे अपनी आंसर-की देख सकते हैं| सीटेट की आंसर-की कैसे डाउनलोड करना है इसके बारे में हम इस लेख में आगे विस्तार से जानकारी देंगे|

सीटेट 2024 की परीक्षा 21 जनवरी 2024 को दो पालियों में करवाई गई थी| पेपर – 2 सुबह 9 बजकर 30 मिनट से दोपहर 12 बजे तक था तथा पेपर – 1 दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजकर 30 मिनट तक था| इसकी परीक्षा काफी संख्या में कंडीडेट ने दिया था| परीक्षा देने वाले कंडीडेट आंसर-की का इंतजार कर रहे थे| अब उनका इंतजार खत्म हो चुका है क्योंकि आंसर-की जारी कर दी गई है| पेपर – 1 और पेपर – 2 दोनों की आंसर-की जारी कर दी गई है|

सीटेट की आंसर-की कैसे डाउनलोड करें

तो आइए जानते हैं विस्तार से जानते हैं कि सीटेट की आंसर-की कैसे डाउनलोड करें |

सीटेट की आंसर-की कैसे डाउनलोड करें :-

सीटेट की आंसर-की डाउनलोड करने के लिए आपको निम्न स्टेप्स फालो करने होंगे|

  • सबसे पहले आपको सीटेट की आफिसियल वेबसाइट या सीबीएसई की वेबसाइट cbseit.in पर जाना है|
  • उसके बाद आपको सीटेट आंसर-की से सम्बंधित लिंक मिलेगा उस पर क्लिक करना है|
  • फिर आपके सामने लागिन करने का आप्शन दिखेगा आपको अपनी डिटेल्स भर कर लागिन कर लेना है|
  • इसके बाद आपको अपनी आंसर-की डाउनलोड करने का आप्शन दिख जाएगा | आप अपनी आंसर-की डाउनलोड कर लें|
  • अब आप अपनी आंसर शीट को मिलाकर और अपना नम्बर जोड़ सकते हैं|

यदि आपकी आंसर-की में आपके द्वारा दिए गए किसी प्रश्न का उत्तर गलत माना गया है जबकि वह सही है तो आप इसके लिए आब्जेक्शन भी कर सकते हैं|

इसे भी पढ़ें – यूपी शिक्षक भर्ती कब तक आएगी|

गलत आंसर-की को चुनौती कैसे दें :-

यदि जारी की गई आंसर-की में आपके सही उत्तर को ग़लत किया गया है तो आप उसको 7 फरवरी 2024 से 10 फरवरी 2024 तक चुनौती दे सकते हैं| चुनौती देने के लिए शुल्क भी देना होगा जो कि प्रति प्रश्न एक हजार रुपए है| और यदि जांच में आपके द्वारा चुनौती दिए गए प्रश्न को सही पाया जाता है तो आपकी शुल्क वापस कर दी जाएगी और नम्बर बढ़ा दिया जाएगा| यदि प्रश्न गलत पाया गया तो शुल्क वापस नहीं होगी|

चुनौती देंने के लिए आपको सीटेट की आफिसियल वेबसाइट ctet.nic.in पर जाना होगा और अपना प्रश्न नम्बर सबमिट करके शुल्क जमा करना होगा|

CTET की आफिसियल वेबसाइटctet.nic.in
आंसर-की डाउनलोड करने हेतु यहां क्लिक करें

हमने इस लेख में बताया है कि सीटेट की आंसर-की कैसे डाउनलोड करें और किसी प्रश्न को चुनौती कैसे दें|यदि आपको आंसर-की डाउनलोड करने में कोई दिक्कत होती है तो कमेंट में पुंछ सकते हैं|

Leave a Comment