यूपी पुलिस कांस्टेबल फार्म स्टेटस कैसे चेक करें | UP Police Constable Form Status 2024

यूपी पुलिस कांस्टेबल फार्म स्टेटस कैसे चेक करें : यूपी पुलिस कांस्टेबल के 60244 पदों हेतु भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है| इसके लिए आनलाइन आवेदन भी लिया जा चुका है| जो कंडीडेट इस भर्ती हेतु आनलाइन आवेदन कर चुके हैं वो अपने फार्म का स्टेटस देखना चाहते होंगे कि सबकुछ सही है या नहीं | आज के इस पोस्ट में हम इसी के बारे में जानकारी देने वाले हैं कि कैसे फार्म का स्टेटस चेक कर सकते हैं| इसलिए इस लेख को अच्छी तरह से पूरा पढ़े ताकि इससे संबंधित जानकारी मिल सके|

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने यूपी पुलिस कांस्टेबल के पदों पर भर्ती हेतु 23 दिसम्बर 2023 को नोटिफिकेशन जारी किया था| उसके बाद 27 दिसंबर 2023 से आनलाइन आवेदन शुरू कर दिया गया था और 16 जनवरी 2024 तक आनलाइन आवेदन स्वीकृत किया गया| इस भर्ती हेतु लिखित परीक्षा 17 और 18 फरवरी 2024 को होने के सम्बन्ध में एक और सूचना भर्ती बोर्ड द्वारा जारी की गई थी|

यूपी पुलिस कांस्टेबल फार्म स्टेटस कैसे चेक करें | UP Police Constable Form Status 2024

यूपी पुलिस कांस्टेबल के लिए लगभग 50 लाख कंडीडेट ने आवेदन किया है| इससे पहले किसी भर्ती हेतु इतना फार्म नहीं भरा गया था|काफी समय बाद वैकेंसी आने की वजह से इस भर्ती में इतने ज्यादा फार्म इसमें भरें गये है | आइए अब जानते हैं कि यूपी पुलिस कांस्टेबल फार्म स्टेटस कैसे चेक करें|

यूपी पुलिस कांस्टेबल फार्म स्टेटस कैसे चेक करें :-

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती हेतु आनलाइन आवेदन बंद हो चुका है| इसकी लिखित परीक्षा के सम्बन्ध में 27 जनवरी 2024 को पिछला नोटिफिकेशन आया था| इसके बाद कोई आधिकारिक सूचना नहीं दी गई है| फार्म भरा जा चुका है और परीक्षा की तिथि घोषित कर दी गई है लेकिन अभी तक फार्म के स्टेटस को चेक करने से सम्बंधित कोई सूचना भर्ती बोर्ड द्वारा नहीं दी गई है| ऐसे में कोई भी कंडीडेट अपने फार्म या एप्लिकेशन का स्टेटस नहीं चेक कर पाएगा |

लिखित परीक्षा मात्र दस दिन बची हुई है और अभी तक फार्म का स्टेटस चेक करने के लिए कोई जानकारी नहीं दी गई है| ऐसे में किसी कंडीडेट को यह नहीं पता चल पाएगा कि फार्म सही है या नहीं| अब एडमिट कार्ड आने के बाद ही पता चलेगा कि किसका एप्लिकेशन सही था और किसका गलत| क्योंकि जिसका सही होगा उसी का एडमिट कार्ड आएगा|

इसे भी पढ़ें – यूपी पुलिस रेडियो आपरेटर कि आंसर-की कब तक आएगी|

यूपी पुलिस कांस्टेबल का एडमिट कार्ड कब आएगा :-

यूपी पुलिस कांस्टेबल की लिखित परीक्षा 17 और 18 फरवरी 2024 को दो-दो पालियों में होगी| इसका एडमिट कार्ड अनुमान है कि चार दिन पहले जारी कर दिया जाएगा, क्योंकि कंडीडेट की संख्या बहुत अधिक है और यदि एक ही दिन सभी लोग एडमिट कार्ड डाउनलोड करेंगे तो सर्वर व्यस्त हो जाएगा और डाउनलोड भी नहीं हो पाएगा|

यूपी पुलिस कांस्टेबल का एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें :-

जब एडमिट कार्ड जारी कर दिया जाएगा तब आपको भर्ती बोर्ड की आफिसियल वेबसाइट www.uppbpb.gov.in पर जाना है और वहां पर एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की लिंक मिलेगी उस पर क्लिक करके अपनी डिटेल्स भर कर लागिन करना होगा| उसके बाद आपको एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का आप्शन दिखेगा उस पर क्लिक करके डाउनलोड कर सकते हैं|

आफिसियल वेबसाइट हेतुयहां क्लिक करें

हमने इस लेख में यूपी पुलिस कांस्टेबल फार्म स्टेटस कैसे चेक करें के संबंध में जानकारी दी है| अभी तक स्टेटस चेक करने का आप्शन नहीं दिया गया है यदि इससे संबंधित कोई सूचना आती है तो इस लेख में अपडेट कर दिया जाएगा|

धन्यवाद्!

Leave a Comment