राम मंदिर में प्रतिदिन कितना पैसा चढ़ाया जा रहा है : 22 जनवरी को राम मंदिर के उद्घाटन किया गया| उसके बाद से राम भक्तों के लिए राम मंदिर का गेट खोल दिया गया| भगवान श्री राम के दर्शन के लिए लाखों की संख्या में लोग पहुंच रहे हैं जो दर्शन करने के बाद पैसा भी चढ़ा रहे हैं| बीते दो दिनों में लगभग चार करोड़ से भी अधिक पैसे चढ़ाऐं जा चुके हैं| माना जा रहा है कि यह चढ़ावा प्रतिदिन बढ़ता ही जाएगा|
भगवान राम का दर्शन करने देश विदेश से श्रद्धालु अयोध्या आ रहे हैं| इस समय पूरा देश यही चाह रहा है कि भगवान श्री राम के दर्शन हो जाए| राम मंदिर में इतना ज्यादा संख्या में श्रद्धालु आ रहे हैं कि उन्हें सम्भाल पाना मुश्किल हो रहा है| यूपी पुलिस भी यही सलाह दे रही है कि थोड़ा रुक कर भक्त आयें जिससे कि ज्यादा भीड़ न हो और आराम से दर्शन हो पाए |
राम मंदिर में प्रतिदिन कितना पैसा चढ़ाया जा रहा है :-
राम मंदिर के उद्घाटन के बाद लोग अधिक संख्या में आकर भगवान श्री राम का दर्शन कर रहे हैं ऐसे में बहुत सारे लोग जानना चाहते होंगे कि राम मंदिर में प्रतिदिन कितना पैसा चढ़ाया जा रहा है| जैसा कि बताया जा रहा है कि प्रतिदिन करोड़ों रुपए भक्तों द्वारा चढ़ाया जा रहा है| बीते दो दिनों में लगभग चार करोड़ रुपए चढ़ाएं जा चुके हैं| जो राम भक्त मंदिर में आ रहा है वो दान पेटी में चढ़ावा चढ़ा रहा है और बहुत सारे भक्त देश और विदेश से आनलाइन भी पैसे चढ़ा रहे हैं|

मंदिर एक ऐसा स्थान होता है जहां श्रद्धालु आते हैं और अपनी स्वेच्छा से चढ़ावा चढ़ाते हैं| चढ़ावा के लिए न तो भक्तों से कहा जाता है और न ही ज़बरदस्ती चढ़वाया जाता है| जिस श्रद्धालु की जो इच्छा होती है जितना उसके पास पैसा होता है उतना वो चढ़ाता है| ऐसा कोई श्रद्धालु नहीं होता है जो कि बिना दान किए चला जाएं| सबके मन में होता है कि हम कुछ न कुछ दान जरूर करेंगे चाहे दस रुपए, सौ रुपए या उससे अधिक|
इसे भी पढ़ें – राम मंदिर अयोध्या गाइडर वैकेंसी 2024 |
भगवान श्री राम करोड़ों लोगों के दिलों में है इसीलिए इतना ज्यादा संख्या में लोग दर्शन करने अयोध्या आ रहे हैं|अलग-अलग स्थानों से अयोध्या आने वाली बसों को भी इस समय भीड़ को देखते हुए रोक दिया गया है| जिससे कि थोड़ा कम संख्या में राम भक्त आयेंगे और वें अच्छे दर्शन कर पाएंगे|
राम मंदिर से देश को आर्थिक मदद मिलेगी :-
प्रभु श्री राम का दर्शन करने देश और विदेश से बहुत सारे श्रद्धालु अयोध्या आयेंगे और वें चढ़ावा भी चढ़ाएंगे जिससे करोड़ों रुपए इकट्ठा होंगे जो देश की आर्थिक स्थिति को और मजबूत करेगा| माना जा रहा है कि देश को विकसित बनाने में यह भी एक अच्छा कदम है| देश के विकास के लिए पैसा महत्वपूर्ण है ऐसे में यदि विदेशों से पैसा आता है तो यह देश को विकसित बनाने में आर्थिक मदद करेगा|
प्रश्न :- राम मंदिर में प्रतिदिन कितना पैसा चढ़ाया जा रहा है|
उत्तर – राम मंदिर में बीते दो दिनों में लगभग 4 करोड़ रुपए चढ़ावा चढ़ा है| मतलब प्रतिदिन करोड़ों रुपए चढ़ाएं जा रहे हैं|
