न्यूज़ पेपर की रद्दी से एक महिला कमाती है करोड़ों रुपए : आज के इस लेख में हम एक ऐसी महिला के बारे में बताएंगे जो न्यूज पेपर की रद्दी से करोड़ों रुपए कमाती है| जयपुर की महिला नीरजा पालीसेट्टी न्यूज पेपर की रद्दी से कई आवश्यक वस्तुएं बनाती है और उनको मार्केट में अच्छे दाम में बेच देती है| जिससे वो करोड़ों रुपए कमा लेती हैं|
आज के समय में लोग प्रतिदिन न्यूज पेपर लेते हैं और पढ़कर उसे या तो फेंक देते हैं या फिर रद्दी में बेच देते हैं| ऐसे में देश भर में बहुत सारा पेपर इकट्ठा होता है जिसे जला दिया जाता है या कूड़ा में फेंक दिया जाता है| ऐसे ही नीरजा भी अपने आसपास पेपर के कचरे को देखती थी वो भी सोचती थी कि इससे कैसे निपटा जाए|
फिर इसके बारे में नीरजा ने एक दिन सोचा कि कैसे इसका सही उपयोग किया जाए | तब इन्होंने न्यूज पेपर को इकट्ठा करना शुरू किया फिर उसको छोटे छोटे टुकड़ों में करके उसमें कई वस्तुएं बनाना शुरू किया| धीरे धीरे पेपर से बनी वस्तुएं मार्केट में पसंद आने लगी और लोग खरीदना शुरू कर दिए तब इन पेपर से बनी वस्तुओं की डिमांड बढ़ी और इन्होंने और ज्यादा वस्तुएं बनाना शुरू कर दिया|आइए विस्तार से जानते हैं कि कैसे न्यूज़ पेपर की रद्दी से एक महिला कमाती है करोड़ों रुपए |
न्यूज़ पेपर की रद्दी से एक महिला कमाती है करोड़ों रुपए जानिए कैसे :-
जयपुर की रहने वाली महिला नीरजा पालीसेट्टी अपने आसपास पेपर के ढेर सारे कचरे को देखकर , कचरे की समस्या से निपटने के लिए एक आइडिया सोचा| फिर इन्होंने इस पेपर को छोटे छोटे टुकड़ों में काट कर उसे रीसाइकिल करके धागा बनाना शुरू कर दिया| और इन धागों से डायरी , कवर जैसी पचास वस्तुएं बनाना शुरू कर दिया जिनकी कीमत 500 रुपए से लेकर 10 हजार रुपए तक होती है| इस तरह वो इन वस्तुओं को बेचकर करोड़ों रुपए आज के समय में कमा रही है|
पेपर से धागा कैसे बनाती है :-
नीरज पालीसेट्टी न्यूज पेपर को इकट्ठा करती है फिर उसके छोटे छोटे टुकड़े करती है फिर रीसाइकिल करके धागा को बनाती है| पेपर का इस तरह से इस्तेमाल करके वो कई सुन्दर सामान बनातीं है ही साथ ही पर्यावरण को भी प्रदूषण से बचा रही है|
पेपर के धागे से कौन कौन सी वस्तुएं बनाती है :-
न्यूज पेपर की रद्दी से सबसे पहले धागा बनाती है उसके बाद उससे अनेक वस्तुएं बैग ,क्लच , दीवार पर टांगने वाली वस्तुएं, फ्लोर कवर , आसन , फोटो फ्रेम डायरी, नोटबुक, पेन स्टैंड, पेन बैग , आफिस फाइल, पेन्सिल पाउच जैसे अन्य कई वस्तुएं बनाती है| जो कि प्रतिदिन काम आने वाली चीजें हैं और इनका उपयोग कभी कम नहीं होने वाला है|
कहां कहां बिकती है इनकी वस्तुएं :-
न्यूज़ पेपर की रद्दी से बने धागे से बनी वस्तुएं अपने देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी खूब बिक रही हैं| ये वस्तुएं काम की तो है ही साथ में इससे पर्यावरण को काफी फायदा होता है इसलिए विदेश में इसको पसंद किया जा रहा है| इटली, अमेरिका, इजरायल, आस्ट्रेलिया जैसे बड़े देशों में इनकी वस्तुएं बिक रही हैं| अन्य कई देशों से भी डिमांड आ रही है | धीरे धीरे ये वस्तुएं वर्ल्ड में प्रसिद्ध हो जाएगी और इसकी कीमत भी बढ़ जाएगी|
इसे भी पढ़ें – अपनी आइडिया लाइए और लाखों रुपए लेकर जाइए |
यदि अभी तक आप भी न्यूज पेपर को फेंक देते थे या बेंच देते थे तो अब आप इन पेपर से कुछ वस्तुएं बनाने के लिए सोचिए ताकि पेपर का दोबारा सही उपयोग किया जा सके और आपके आसपास गंदगी भी कम हो सके| नीरजा पालीसेट्टी और इनके बिजनेस के बारे में और जानकारी लेना चाहते हैं तो इनकी आफिसियल वेबसाइट पर जाकर ले सकते हैं|
आज के इस लेख में हमने यह जानकारी दी है कि कैसे न्यूज़ पेपर की रद्दी से एक महिला कमाती है करोड़ों रुपए | आपको यह जानकारी अच्छी लगी हो तो अन्य लोगों के पास भी शेयर करें|
