PF की ब्याज दर में कितनी बढ़ोत्तरी हुई : कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने साल 2023 – 24 के लिए PF की ब्याज दर को बढ़ाने का ऐलान किया है| इससे करोड़ों कर्मचारियों को लाभ मिलेगा| लगभग 7 करोड़ कर्मचारियों का PF अकाउंट है जिसमें उनकी कुल तन्खवाह का लगभग 12% पैसा हर महीने जमा होता है| इस साल EPFO कितनी ब्याज दर बढ़ा रहा है इसी के बारे में हम इस लेख में विस्तार से जानकारी देने वाले हैं|
कर्मचारी के हित में जब कोई खबर मिलती है तो इससे कर्मचारियों में खुशी का माहौल बन जाता है| जिससे उनके काम करने की इच्छा भी बढ़ जाती है और कम्पनी को फायदा भी होता है| इसलिए समय समय पर कर्मचारी के लिए भी अच्छी खबर आना जरूरी होता है|
Employee’s Provident fund Organization के द्वारा एक बार फिर कर्मचारियों को खुशखबरी दी गई है| कर्मचारियों के PF account में जमा हो रहे पैसे पर पहले कितना ब्याज दिया जाता था और अब PF की ब्याज दर में कितनी बढ़ोत्तरी हुई है आइए इसके बारे में सबकुछ जानते हैं|
PF की ब्याज दर में कितनी बढ़ोत्तरी हुई :-
EPFO ने कर्मचारियों के लिए एक खुशखबरी का ऐलान किया है | अब कर्मचारियों के पीएफ अकाउंट में जमा पैसों पर ज्यादा ब्याज मिलने वाली है| पीएफ की ब्याज दर में 0.10% की बढ़ोत्तरी करने का ऐलान किया गया है| बढ़ोत्तरी होने के बाद ब्याज दर 8.25% हो जाएगी | पहले 2022 – 23 के लिए यह ब्याज दर 8.15% थी| पीएफ की ब्याज दर में बढ़ोत्तरी होने से करोड़ों कर्मचारियों को इसका लाभ मिलेगा|

पहले ब्याज दर कितनी थी :-
2021 – 22 में भविष्य निधि की ब्याज दर 8.10 प्रतिशत थी| उसके बाद 2022 – 23 में इसमें 0.05% की वृद्धि की गई थी तब इसकी ब्याज दर 8.15% हो गयी थी | 2023 – 24 के लिए 0.10% की वृद्धि करने की घोषणा की गई है और वृद्धि होने के बाद PF की ब्याज दर 8.25% हो जाएगी |
| वर्ष | ब्याज दर |
| 2021 – 22 | 8.10% |
| 2022 – 23 | 8.15% |
| 2023 – 24 | 8.25% |
कितने पैसे पर कितना ब्याज मिलेगा :-
आपके पीएफ अकाउंट में जमा पैसों के अनुसार पहले ब्याज के कितने पैसे मिलते थे और ब्याज दर में बढ़ोतरी के बाद कितने मिलेंगे, इसके लिए निम्न टेबल देखें|
| PF अकाउंट में पैसे | पहले ब्याज | अब ब्याज |
| रु 1 लाख पर | 8150रु | 8250रु |
| रु 3 लाख पर | 24450रु | 24750रु |
| रु 5 लाख पर | 40750रु | 41250रु |
इस टेबल से यह पता चल जाएगा कि आपके पीएफ अकाउंट में कितने पैसे होने पर कितना ब्याज मिलेगा| यदि आपके अकाउंट में 1 लाख रुपए है तो पहले इस पर 8150 रुपए सालाना ब्याज मिलता था लेकिन अब इस पर 8250 रुपए ब्याज मिलेगा|
इसे भी पढ़ें – एक महिला पेपर की रद्दी से कैसे कमाती है लाखों रुपए|
पीएफ की ब्याज दर बढ़ जाने से लगभग 7 करोड़ कर्मचारियों को लाभ मिलने वाला है क्योंकि कर्मचारियों के वेतन से लगभग 12% पैसा कटकर पीएफ अकाउंट में जमा हो जाता है| जितनी ज्यादा पीएफ अकाउंट की ब्याज दर होगी कर्मचारी को उतना ज्यादा फायदा होगा|
इस लेख में हमने बताया है कि PF की ब्याज दर में कितनी बढ़ोत्तरी हुई| अगर आप एक कर्मचारी हैं तो यह खबर आपके लिए अच्छी होगी| आपको दी गई जानकारी कैसी लगी कमेंट में जरुर बताएं |
धन्यवाद्!
प्रश्न – ईपीएफ की ब्याज दर में कितने प्रतिशत की वृद्धि की गई है?
उत्तर – ईपीएफ की ब्याज दर में 0.10% की वृद्धि की गई है|
