9 साल की वायरल गर्ल डांसर चांदनी रानी लड़का है या लड़की जानिए सच्चाई | Dancer Chandni Rani

Dancer Chandni Rani लड़की है या फिर लड़की इसके बारे मे बहुत सारे लोग जानना चाहते हैं| viral girl Dancer Chandni Rani लड़का है और इनका वास्तविक नाम नीरज कुमार पासवान है|यह एक गरीब परिवार से आते हैं, इनके पिता राजमिस्त्री है|इनकी उम्र अभी मात्र 9 साल है| इन्हें बचपन से ही डांस करने का मन होने लगा तथा इन्होंने डांस करना शुरू कर दिया और आज वायरल भी हो गए|

Dancer Chandni Rani

इस पोस्ट में इनके बारे हम विस्तार से जानकारी देंगे तो आप इस पोस्ट को पूरा पढ़ लें इनके डांसर बनने की सच्चाई पता चल जाएगी|

Dancer Chandni Rani लड़की है या लड़का :

हम आपको बता दें कि वायरल गर्ल डांसर चांदनी रानी लड़का है और इनकी उम्र मात्र नौ साल है| इनका वास्तविक नाम नीरज कुमार पासवान है| इन्होंने अपने डांस से लोगों को इस तरह मोह लिया है कि लोग समझ ही नहीं पाते कि ये लड़का है| ये अपने डांस से लोगों को इतना आनन्दित कर देते हैं कि लोग इनको स्टेज से जाने ही नहीं देना चाहते| जब ये लड़की वाला ड्रेस पहनते हैं तो किसी प्रकार से लड़का दिखते ही नहीं है एकदम लड़की जैसे दिखते हैं|

बकरी चराने से लेकर वायरल डांसर बनने तक का सफर :

जब ये बहुत छोटे थे तब बकरी चराने मैदान में जाया करते थे तब इनका डांस करने का खूब मन करता था तब से इन्होंने डांस करना शुरू कर दिया| इनके घर पर एक छोटा फोन था जब ये बकरी चराने जाते तब उसे लेकर जाते थे और उसमें गाना बजाकर खूब डांस करते थे| इनका कहना है कि जब ये डांस नहीं करते तो इनकी कमर दर्द करती है|

जब ये मात्र छः साल के थे तभी से प्रोग्राम में डांस करने जाने लगे | लगातार तीन साल डांस करने के बाद अब जाकर इनका डांस खूब वायरल हो रहा है| ये भोजपुरी सिनेमा के एक्टर खेसारी लाल यादव के बहुत बड़े फैन हैं और ये चाहते हैं कि इन्हें भोजपुरी सिनेमा जगत में काम करने का मौका मिले , ताकि और आगे तक जा सकें|

इनको‌ गांव के लोग नचनिया कहकर चिढ़ाते भी है लेकिन इन्होंने डांस को छोड़ा नहीं| ये एक गरीब परिवार के है इसलिए इन्होंने डांस करना शुरू किया ताकि पैसा मिले और पढ़ाई कर सकें| नौ साल की उम्र में ही इतना वायरल हो जाना कोई मामूली बात नहीं है लेकिन नीरज ने अपनी मेहनत से यह मुकाम हासिल किया है| डांस करना भी एक कला है हर कोई इसे नहीं कर सकता है ऐसे में किसी का मज़ाक़ उड़ाना सही नहीं होता है|

इसे भी पढ़ें

डांसर चांदनी रानी डांस के लिए कितना पैसा लेती है :

Dancer Chandni Rani उर्फ नीरज कुमार पासवान पहले जब डांस करना शुरू किये थे , तब इन्हें दो सौ या तीन सौ रुपए मिलते थे| लेकिन जब इनका डांस लोगों को खूब पसंद आने लगा तब इनको ज्यादा पैसा मिलने लगा| आज के समय में ये एक डांस प्रोग्राम के लिए 20 हजार रुपए लेते हैं| इनका खुद का कहना है कि ये ना तो बीस हजार से कम लेते हैं और ना ही बीस हजार रुपए से ज्यादा|

ऐसे ही अगर और वायरल होते रहे तो इनका पैसा कुछ समय बाद और भी बढ़ जाएगा| इन्होंने बताया है कि जब ये डांस कर रहे होते हैं तो लोग आकर इनके ऊपर पैसा लुटाते हैं, और डांस भी करते हैं| बूढ़े लोग भी चांदनी रानी का ही डांस देखना चाहते हैं|

नोट – Dancer Chandni Rani उर्फ नीरज कुमार पासवान के बारे में ये जानकारी इन्होंने खुद एक वीडियो के माध्यम से दिया है| जिसे हमने आपको इस पोस्ट में विस्तार से बताया है|

Up free cycle yojna

Leave a Comment