Dairy Farm in 2024 : दोस्तो आज हम बात करने वाले हैं इंजीनियर निकेत तिवारी के बारे में जोकि जबलपुर मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं| इन्होंने अपनी नौकरी छोड़कर डेयरी फार्म चलाने लगे और इस समय वो एक साल में 3 करोड़ 24 लाख रुपए कमाते हैं|उन्होंने नौकरी क्यों छोड़ कर डेयरी फार्म चलाने लगे इसका क्या कारण था सबकुछ इस पोस्ट में बताने वाला हूं|

निकेत तिवारी कम्प्यूटर साइंस से बी टेक किए हुए हैं तथा कम्प्यूटर टेक एप्लिकेशन से एम टेक किए हुए हैं| इन्होंने बैंगलोर में तीन साल तक आईटी कंपनी में डेटाबेस इंजीनियर की नौकरी की | 2016 में इन्होंने डेयरी फार्म को चलाना शुरू किया था उससे पहले इनके पिता जी लगभग 45 साल से इस फार्म को चला रहे थे|जब इन्होंने फार्म चलाना शुरू किया था तब लगभग 250 जानवर थे अब उन्होंने बढ़ाकर लगभग साढ़े तीन सौ जानवर कर दिए हैं| ये और भी जानवर रखना चाहते हैं लेकिन महंगाई की वजह से नहीं रख पा रहे हैं|
अगर आप भी 2024 में डेयरी फार्म ( Dairy Farm in 2024 ) खोलना चाहते हैं तो आपको इस पोस्ट को पूरा पढ़ना है ताकि डेयरी फार्म के बारे में पुरी जानकारी मिल जाए |
Dairy Farm in 2024 For Farmers :
2024 में यदि कोई डेयरी फार्म खोलता है तो उसको कुछ बातों को ध्यान रखना होगा जैसे कि अच्छी प्रजाति की गाय/ भैंस लाना होगा, अच्छे चारा की व्यवस्था करना होगा, समय समय पर उनकी जांच करनी होगी और उनके रहने के स्थान पर बेहतर साफ सफाई रखनी होगी| अगर यह सब कर पाने में सक्षम है तो डेयरी फार्म से 2024 में ( Dairy Farm in 2024) अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं| निकेत ने 2023 में लगभग 1500 लीटर दूध बेचकर अच्छा पैसा कमाया है लेकिन उसके साथ साथ इन्होंने मेहनत भी खूब की है|
निकेत के फार्म में गाय/भैंस की संख्या :
निकेत के पास गाय, भैंस और उनके बच्चे को मिलाकर कुल लगभग 350 जानवर है| ये अपने इन जानवरों के लिए काफी मेहनत करते हैं अगर किसी जानवर को कुछ बिमारी हो जाती है तो उसका तुरंत इलाज करते हैं| इनकी खास बात यह है कि ये गाय या भैंस के बच्चों को बेचते नहीं है बल्कि उनको अपने पास रखकर बड़ा करते हैं|इनका कहना है कि महंगाई की वजह से ज्यादा व्यवस्था नहीं हो पा रही है जिससे वो और जानवर को नहीं रख पा रहे हैं|उनका मानना है कि कम जानवर रहे ताकि उनकी अच्छी सेवा हो सके|
एक दिन में कितना दूध बेचते हैं :
निकेत तिवारी ने बताया है कि वो एक दिन में लगभग 1500 लीटर दूध बेचते हैं| इनके फार्म से आसपास के लोग लगभग डेढ़ सौ से दो सौ लीटर दूध ले जाते हैं, लगभग चार सौ से पांच सौ लीटर दूध अमूल में चला जाता है बाकी बचा हुआ दूध शहर में बिक जाता है|
दूध बेचकर कितना कमाते हैं :
इन्होंने जैसा कि बताया है लगभग 1500 लीटर दूध एक दिन में बेचते हैं और प्रति लीटर के हिसाब से इन्हें लगभग 60 रुपए मिल जाते हैं, तो इनकी एक दिन की कमाई लगभग नब्बे हजार रुपए हो जाती है | महीने में लगभग 27 लाख रुपए कमा लेते हैं और एक साल में कुल मिलाकर लगभग तीन करोड़ चौबीस लाख रुपए कमाते हैं| इस कमाई में इनकी लागत भी काफी ज्यादा होती है और मेहनत भी|
अगर कोई व्यक्ति 2024 में डेयरी फार्म (Dairy Farm in 2024 ) खोलना चाहता है तो वह खोल सकता है और मेहनत करके इससे भी ज्यादा पैसा कमा सकता है| आजकल लोग नौकरी करने के लिए दूर-दूर शहर में चले जाते हैं यदि वे गाय या भैंस को पालकर उनका दूध बेचे तो अच्छा पैसा कमा सकता है|
ये जानकारी आपको कैसी लगी जरूर बताएं|धन्यवाद!