सीटेट 2024 का रिजल्ट कब आएगा | CTET Result 2024

सीटेट 2024 का रिजल्ट कब आएगा : CTET 2024 की परीक्षा 21 जनवरी को कराई गई थी और उसकी आंसर-की भी 7 फरवरी को जारी कर दी गई है| अब बारी है रिजल्ट आने की, जो कंडीडेट सीटेट की परीक्षा दिए हैं वो रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं| आज के इस लेख में हम इसी के बारे में जानकारी देने वाले हैं कि सीटेट का रिजल्ट कब तक आएगा|

सीटेट 2024 की परीक्षा 21 जनवरी को दो पाली में सम्पन्न हुई थी| पेपर 2 सुबह 9:30 से दोपहर 12 बजे तक हुआ तथा पेपर 1 दो बजे से शाम 4:30 तक हुआ था| परीक्षा देने के बाद कंडीडेट आंसर-की का इंतजार कर रहे थे जो कि जारी कर दी गई है| यदि आंसर-की में गलती हुई हो तो उसको 7 फरवरी से 10 फरवरी तक चुनौती भी दे सकते हैं|

सीटेट 2024 का रिजल्ट कब आएगा

आंसर-की आ जाने के बाद अब कंडीडेट इसके रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं कि कब तक आएगा| क्योंकि रिजल्ट आने के बाद ही अन्य राज्य की शिक्षक भर्ती में शामिल हो सकते हैं| तो आइए विस्तार से जानते हैं कि सीटेट 2024 का रिजल्ट कब आएगा|

सीटेट 2024 का रिजल्ट कब आएगा :-

सीटेट 2024 की परीक्षा का रिजल्ट इसी महीने यानी फरवरी के अंत तक आने का अनुमान है क्योंकि इसकी आंसर-की 7 फरवरी 2024 को जारी कर दी गई उसके बाद 10 फरवरी तक आंसर-की से सम्बंधित आब्जेक्शन को लिया जाएगा उसके बाद ही रिजल्ट घोषित किया जाएगा| रिजल्ट की तिथि के बारे में अभी आफिसियल सूचना नहीं आई है इसलिए केवल अनुमान लगाया जा सकता है| आंसर-की आने के लगभग पन्द्रह दिन बाद रिजल्ट भी जारी कर दिया जाता है|

जिन कंडीडेट ने सीटेट की परीक्षा दी थी और अपनी आंसर-की देख चुके हैं उन्हें यदि किसी प्रश्न का उत्तर गलत लगता है जो कि विभाग द्वारा दिया गया है तो उसको 10 फरवरी तक चुनौती देकर सही करवा सकते हैं| लेकिन ध्यान रहे कि प्रति प्रश्न 1000 रुपए शुल्क भी देना पड़ेगा|

इसे भी पढ़ें – यूपी पुलिस कांस्टेबल के फार्म का स्टेटस कैसे चेक करें

सीटेट 2024 का रिजल्ट कैसे डाउनलोड करें :-

सीटेट 2024 का रिजल्ट जब घोषित कर दिया जाएगा तब आपको सीटेट की आफिसियल वेबसाइट ctet.nic.in पर जाना होगा| होमपेज पर आपको रिजल्ट डाउनलोड करने का लिंक दिखाई देगा उस पर क्लिक करके अपनी डिटेल्स भरना होगा| उसके बाद आपके सामने आपका रिजल्ट दिखाई दे जाएगा आप उसे डाउनलोड करके देख सकते हैं और आगे के लिए रख सकते हैं|

आफिसियल वेबसाइट पर सीटेट रिजल्ट का लिंक तभी दिखेगा जब रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा|

आफिसियल वेबसाइट हेतुयहां क्लिक करें

यदि रिजल्ट जल्दी घोषित कर दिया जाता है तब बिहार में आ रही शिक्षक भर्ती में आवेदन करने हेतु बहुत सारे कंडीडेट को मौका मिल जाएगा| और उनमें से कई कंडीडेट को नौकरी भी मिल जाएगी|लेकिन अभी रिजल्ट के बारे में कुछ कन्फर्म कहां नहीं जा सकता है|

सीटेट 2024 का रिजल्ट कब आएगा इससे संबंधित जानकारी आपको कैसी लगी कमेंट में जरुर बताएं और यदि इससे संबंधित कुछ और जानकारी लेना हो तो कमेंट में पूछ सकते हैं|

Leave a Comment