बिहार शिक्षक भर्ती 2024 | BPSC TRE 3.0 Vacancy out

बिहार शिक्षक भर्ती 2024 :- BPSC ने शिक्षक भर्ती के बारे में सूचना जारी कर दी है| बिहार में शिक्षक की भर्ती लगातार आ रही है| अभी कुछ दिन पहले ही शिक्षक भर्ती करवाई गई है इसके बाद फिर से वैकेंसी निकाली जा रही है | जिसके लिए 10 फरवरी 2024 से आवेदन शुरू हो जाएगा| इस भर्ती से सम्बंधित पूरी जानकारी हम इस लेख में बताएंगे इसलिए पूरा लेख ध्यान से पढ़िए ताकि सभी जानकारी सही सही मिल सके|

बिहार और यूपी में लाखों की संख्या में कंडीडेट बीएड और बीटीसी करके बैठे हुए हैं तथा शिक्षक बनने हेतु तैयारी कर रहे हैं | यूपी में काफी समय हो गया प्राइमरी स्कूलों में शिक्षक हेतु वैकेंसी नहीं निकाली गई है इसलिए ज्यादा संख्या में कंडीडेट इकट्ठा हो गए हैं| बिहार में आ रही शिक्षक भर्ती को देखकर शिक्षक बनने के इच्छुक कंडीडेट में खुशी का माहौल बन जाता है|

बिहार शिक्षक भर्ती 2024 | BPSC TRE 3.0 Vacancy 2024

बिहार में पिछले साल दो वैकेंसी निकाली गई उसके बाद 2024 में फिर से एक वैकेंसी निकाली जा रही है| जिसमें हजारों कंडीडेट को नौकरी मिल जाएगी| BPSC TRE 3.0 Teacher Vacancy से सम्बंधित क्या क्या जानकारी दी गई है आइए उसके बारे में विस्तार से जानते हैं|

आनलाइन आवेदन प्रारंभ की तिथि10/02/2024
आनलाइन आवेदन की अन्तिम तिथि 23/02/2024

बिहार शिक्षक भर्ती 2024 का फार्म कब से भरा जाएगा :-

बीपीएससी के चेयरमैन ने जानकारी दी है कि बिहार में शिक्षक भर्ती निकाली जा रही है | इसमें कक्षा 1 से लेकर 12 तक के सभी कक्षाओं हेतु भर्ती करवाई जाएगी| जिसमें शिक्षक बनने के इच्छुक कंडीडेट 10 फरवरी 2024 से आनलाइन आवेदन कर सकते हैं| इसमें आवेदन करने की अंतिम तिथि 23 फरवरी होगी| अतः 23 फरवरी से पहले ही आवेदन कर देना है| पिछली भर्ती की तरह ही इस भर्ती को भी पूरा किया जाएगा|

बिहार शिक्षक भर्ती 2024 की परीक्षा कब तक होगी :-

बिहार शिक्षक भर्ती 2024 की परीक्षा तिथि को भी बता दिया गया है|कक्षा 1 से 5, 6 से 8, 9 से 10 और 11 – 12 सभी कक्षाओं के शिक्षक हेतु परीक्षा 7 मार्च से 17 मार्च के बीच होगी| पिछली भर्ती की तरह ही इस बार भी पेपर पैटर्न रहने वाला है केवल क्वालीफाईंग पेपर को इस बार जोड़ा गया है जिसमें पास होना जरूरी है इसके संबंध में भी चेयरमैन ने बताया है कि यह ऐसा पेपर रहेगा जिसे हर कोई पास कर लेगा|

बिहार शिक्षक भर्ती 2024 का पेपर कैसा रहेगा :-

बिहार शिक्षक भर्ती 2024 का पेपर कैसा रहेगा इसके सम्बन्ध में बीपीएससी के चेयरमैन ने बताया है कि पिछले साल जो पहली भर्ती आयी थी उसमें पेपर थोड़ा कठिन रखा गया था जिससे कटऑफ कम गई थी उसके बाद दूसरी भर्ती में हमने पेपर को थोड़ा सरल रखा लेकिन कंडीडेट अपनी तैयारी बढ़ा लिये थे जिससे कट ऑफ बढ़ गई थी, लेकिन इस बार पेपर को थोड़ा कठिन रखा जाएगा क्योंकि कंडीडेट अपनी तैयारी और भी बढ़ा चुके हैं| इसलिए इस बार मान के चलिए कि पेपर ना तो बहुत कठिन रहेगा और ना ही बहुत सरल एक नार्मल पेपर रहने वाला है|

इसे भी पढ़ें – यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा फार्म कब से भरा जाएगा|

जो भी कंडीडेट बिहार में शिक्षक बनना चाहते हैं वो इसमें फार्म भर दे क्योंकि इसमें अन्य राज्य वाले कंडीडेट भी आवेदन कर सकते हैं| बिहार शिक्षक भर्ती 2024 का पूरा नोटिफिकेशन बहुत ही जल्द जारी कर दिया जाएगा जिसमें अन्य जानकारी भी जाएगी| इस भर्ती से सम्बंधित अन्य जानकारी हेतु बीपीएससी की आफिसियल वेबसाइट पर जाएं|

आफिसियल वेबसाइट यहां क्लिक करें

Leave a Comment