Top 5 Best 32 inch Smart TV under 15000 – यदि आप कोई स्मार्ट टीवी लेने की सोच रहे हैं तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं 15000 के अन्दर टाप 5 बेस्ट 32 इंच स्मार्ट टीवी के बारे में जो आपके बजट और उपयोग के लिए बेस्ट हो| Mi, Sumsung,Acer, LG, Realme इन कम्पनियों की टीवी इस 5 स्मार्ट टीवी के लिस्ट में शामिल हैं| इन टीवी में 32 इंच की स्क्रीन मिलेगी तथा ये सभी 2023 की हालही में लांच टीवी है| आइए हम इन 5 स्मार्ट टीवी के बारे में एक एक करके विस्तार से जानते हैं|

Mi A Series Smart TV:-
Mi A Series Smart TV – इस स्मार्ट टीवी में 32 इंच का स्क्रीन मिलता है जिसमें HD Ready, 1366×768 resolution वाला LED डिस्प्ले मिलता है इसके साथ-साथ 60Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है और 178 डिग्री का व्यू एंगल मिलता है|इसमें Google TV का आपरेटिंग सिस्टम है| बात करें इसके प्रोसेसर का तो इसमें Quad Core Cortex A35 प्रोसेसर पड़ा हुआ है साथ ही Mali G31 MP2 ग्राफिक्स प्रोसेसर पड़ा है|mi की इस टीवी में 1.5GB रैम कैपेसिटी तथा 8GB का स्टोरेज मेमोरी रहता है|
इसमे 20W Speakers ,Dolby Audio के साथ डाला गया है|यह स्मार्ट टीवी 14999 में मिल रही है|
टीवी के साथ आपको एक रिमोट कंट्रोल , दो स्टैंड , चार स्क्रीव ,दो बैटरी, मैनुअल और वारंटी कार्ड मिलता है

Sumsung Smart TV:-
Sumsung smart Tv – Model name -UA32T4380AKXXL .
यह टीवी भी 32 इंच , HD Ready,1366×768 resolution वाले LED डिस्प्ले के साथ मिलती है इसमें 50Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है तथा 178 डिग्री का व्यू एंगल भी मिलता है | इस टीवी में Dolby digital Plus टेक्नोलॉजी के 20W output वाला दो स्पीकर मिलता है जिसकी साउंड क्वालिटी बेहतरीन है| इसमें Crystal processor 4k का ग्राफिक्स प्रोसेसर पड़ा है| इस टीवी में Tizen का आपरेटिंग सिस्टम है|
इसमें Netflix, Prime video, Disney+Hotstar, YouTube आदि ऐप्स सपोर्ट करते हैं| इसकी प्राइस 13999 से शुरुआत है|

LG Smart TV:-
LG Smart TV – model -32LQ576BPSA
एल जी कम्पनी की यह स्मार्ट टीवी WebOS आपरेटिंग सिस्टम के साथ मिलती है जिसमें 32inch का HD Ready, LED display मिलता है तथा 60Hz का रिफ्रेश रेट भी मिलता है| इस टीवी में AVI, Blu-ray, DVD, WAV, WMA,MPEG वीडियो फार्मेट सपोर्ट करता है | इसमें Alpha5 Gen5 AI प्रोसेसर तथा LG ग्राफिक प्रोसेसर पड़ा हुआ है|Down firing type का दो स्पीकर लगा हुआ है|जिसका output RMS 10W है | यह टीवी फ्लिपकार्ट पर 15490 में मिल रही है|

Infinix Y1 Smart TV :-
Infinix Y1 Smart TV – model -32Y1
Infinix ने यह स्मार्ट टीवी 250nits की brightness के साथ DLED type LED डिस्प्ले के साथ मार्केट में लॉन्च किये हुए हैं जिसमें 1366×768 resolution वाली 32inch की स्क्रीन है तथा 60 Hz का रिफ्रेश रेट है| इसमें Linux का आपरेटिंग सिस्टम है|यह Prime video और YouTube ऐप्स सपोर्ट करती है| इसमें Dolby Technology का Box type दो स्पीकर दिया गया है जिसका साउंड क्वालिटी जबरदस्त है|हम बात कर इसके प्रोसेसर का तो इसमें Quad Core Processor पड़ा हुआ है |
यह स्मार्ट टीवी फ्लिपकार्ट पर 8999 रूपये में मिल रही है|

Realme Smart TV :-
Realme Smart TV –model RMV2205
इस टीवी में 1GB रैम कैपेसिटी तथा 8GB Storage memory है | इसमें Android 11 (Google Assistant & Chromecast in-built ) आपरेटिंग सिस्टम है| Direct LED Type LED display तथा 60 Hz का refresh rate इस स्मार्ट टीवी में दिया गया है| 24W Output RMS के दो स्पीकर दिये गए हैं| इसमें HD Ready, 1367×768 का resolution वाला 32 इंच का डिस्प्ले मिलता है |मीडियाटेक प्रोसेसर इस टीवी में पड़ा हुआ है|यह टीवी फ्लिपकार्ट पर 13999 रूपये में मिल रही है|
Note- यदि आप इनमें से कोई भी स्मार्ट टीवी लेने जा रहे हैं तो आपको हमारी सलाह है कि आप इनके स्टोर पर इसके बारे में और भी जानकारी ले ताकि कोई दिक्कत ना होने पाए|
