UP Police Constable ke DV me Kon se document le jane hai | DV/PST Admit card 2024

UP Police Constable ke DV me Kon se document le jane hai :- दोस्तों जो कंडीडेट यूपी पुलिस कांस्टेबल की भर्ती हेतु आवेदन किए थे और इसकी लिखित परीक्षा दिए थे , उनमें से जिनका नम्बर कट आफ से ऊपर था उन्हें डाक्यूमेंट वेरीफिकेशन ( DV ) और फिजिकल टेस्ट ( PST ) के लिए बुलाया गया है | लेकिन बहुत सारे कंडीडेट कन्फ्यूजन में है कि कौन-कौन से डाक्यूमेंट या दस्तावेज़ लेकर जाना है # आज के इस लेख में हम इसी के बारे में बताने वाले हैं कि कौन से दस्तावेज लेकर जाना है और जाने के लिए एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करना है इसलिए पूरा लेख ध्यान पूर्वक पढ़िए ताकि जानकारी मिल सके |

यूपी पुलिस कांस्टेबल के 60244 पदों पर भर्ती हेतु प्रक्रिया शुरू की गई है जिसमें अभ्यर्थियों से आवेदन लेकर लिखित परीक्षा भी करा दी गई है | इसमें लगभग 50 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था तथा चालीस लाख के करीब में अभ्यर्थी ने लिखित परीक्षा दिए थे | जो कंडीडेट अच्छे नम्बर लाए थे और कट आफ के नम्बर से अधिक था उन्हें दस्तावेज वेरीफिकेशन के लिए बुलाया गया है|

UP Police Constable ke DV me Kon se document le jane hai | DV PST Admit card 2025 kaise download kare

आइए विस्तार से जानकारी देते हैं कि UP Police Constable ke DV me Kon se document le jane hai|

UP Police Constable ke DV me Kon se document le jane hai :-

उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल के लिए डाक्यूमेंट वेरीफिकेशन 26 दिसंबर 2024 से शुरू होगा जिसके लिए एडमिट कार्ड 16 दिसंबर 2024 को जारी कर दिया गया है | यूपी पुलिस कांस्टेबल की DV के लिए आवश्यक दस्तावेज निम्न है –

  1. आवेदन पत्र / Application Form
  2. दो पासपोर्ट साइज कलर फोटो
  3. मूल पहचान पत्र जैसे – आधार कार्ड या ई आधार या ड्राइविंग लाइसेंस या पासपोर्ट और इसकी फोटो कापी जिसपर स्वयं का हस्ताक्षर हो |
  4. हाईस्कूल मार्कशीट सार्टिफिकेट और इसकी फोटो कापी जिसपर स्वयं का हस्ताक्षर हो|
  5. इंटरमीडिएट की मार्कशीट सार्टिफिकेट और इसकी फोटो कापी जिसपर स्वयं का हस्ताक्षर हो|
  6. SC , ST , OBC जाति प्रमाण पत्र जो भी आवेदन के समय लगाए थे | तथा इसकी छायाप्रति|
  7. EWS सार्टिफिकेट , भूतपूर्व सैनिक सार्टिफिकेट , स्वतंत्रता सेनानी आश्रित सार्टिफिकेट जो भी आवेदन के समय लगाए थे|
  8. निवास प्रमाण पत्र उत्तर प्रदेश वाले अभ्यर्थियों के लिए और इसकी छायाप्रति|
  9. यूपी राज्य कर्मचारी सार्टिफिकेट, होमगार्ड सेवा प्रमाण पत्र जो भी आवेदन करते समय लगाए थे उसे और उसकी छायाप्रति|
  10. इनके अलावा अगर किसी के पास O level सार्टिफिकेट हो NCC सार्टिफिकेट हो तो ले जा सकते हैं कोई आवश्यक नहीं है|

DV / PST के लिए जाने वाले सभी अभ्यर्थियों को इनमें से जो भी डाक्यूमेंट आवेदन करते समय लगाए थे या अपलोड किए थे उन सभी डाक्यूमेंट की मूल कापी तथा उसकी छायाप्रति जरूर लेकर जाएं |

UP Police Constable DV / PST Admit Card कैसे डाउनलोड करें :-

जिन अभ्यर्थियों को UP Police Constable की DV और PST के लिए बुलाया गया है और वो अभी तक अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं कर पाएं हैं तो वो इन स्टेप्स को फालो करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें |

  1. सबसे पहले उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की आफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाना है |
  2. इसके बाद वहां पर एडमिट कार्ड डाउनलोड करने से सम्बंधित एक लिंक दिखाई देगा उस क्लिक करना है|
  3. अब आपके सामने लागिन करने का पेज आ जाएगा |
  4. आपको अपना आवेदन संख्या और जन्मतिथि डालकर लागिन करना है |
  5. इसके बाद आपको एडमिट कार्ड का पीडीएफ डाउनलोड करने का दिख जाएगा आपको इसे डाउनलोड करके इसका प्रिंट आउट निकलवा लेना है | और इसी को सेंटर पर लेकर जाना है |

DV और PST में क्या क्या चेक होगा :-

DV यानी Document Verification जिसमें अभ्यर्थी के सभी डाक्यूमेंट जैसे प्रशनल इनफार्मेशन वाले डाक्यूमेंट , शैक्षणिक योग्यता वाले डाक्यूमेंट और आरक्षण वाले डाक्यूमेंट चेक किए जाएंगे| तथा PST में अभ्यर्थी की हाइट , वजन और पुरुष कंडीडेट का सीना को मापा जाता है |

इसे भी पढ़ें – यूपी निबंधन मित्र भर्ती 2024 |

आशा करता हूं कि जो अभ्यर्थी यह जानना चाहते थे कि UP Police Constable ke DV me Kon se document le jane hai , उन्हें मालूम चल गया होगा कि क्या क्या ले जाना है |

Leave a Comment