UP Nibandhan Mitra Vacancy 2024 | 20000 पद पर निबंधन मित्र भर्ती | बैनामा लेखक भर्ती

UP Nibandhan Mitra Vacancy 2024 : दोस्तों आप को जानकर खुशी होगी कि इस बेरोजगारी के दौर में एक नये पद का सृजन उत्तर प्रदेश में किया जा रहा है | इस पद को निबंधन मित्र का नाम दिया गया है | इसके लिए प्रस्ताव जैसे ही पास होगा भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी |

UP Nibandhan Mitra Vacancy 2024 | bainama lekhak

पदनामनिबंधन मित्र
कुल पद~ 20000
योग्यताग्रेजुएट

UP Nibandhan Mitra Vacancy 2024 Details :-

यूपी निबंधन मित्र के लगभग 20000 पदों हेतु भर्ती प्रक्रिया शुरू होने वाली है क्योंकि जैसे ही इससे संबंधित प्रस्ताव को मंजूरी मिलेगी तुरंत भर्ती निकाली जाएगी। इससे काफी युवाओं को रोजगार मिलेगा | इस भर्ती में आवेदन करने हेतु योग्यता ग्रेजुएशन मांगी जाएगी जो भी युवा ग्रेजुएट हैं वो इसमें आवेदन कर सकेंगे |

उत्तर प्रदेश सरकार का इस नये पद का सृजन करना युवाओं के लिए लाभकारी साबित होगा | जिसमें लड़कियों को भी मौका मिलेगा ज्यादा से ज्यादा संख्या में आने का |

Nibandhan Mitra के कार्य :-

निबंधन मित्र का कार्य रजिस्ट्री से सम्बंधित दस्तावेज या डीड तैयार करना होगा | अभी तक रजिस्ट्री के डीड तैयार करने के तीन विकल्प थे – पहला आवेदक स्वयं स्टाम्प डीड तैयार करें ,दूसरा किसी अधिवक्ता की मदद से डीड तैयार करवाए और तीसरा डीड राइटर से डीड तैयार कराए लेकिन अब ये निबंधन मित्र के रूप में चौथा विकल्प आने वाला है |

निबंधन मित्र को ट्रेनिंग के बाद एक लाइसेंस नंबर दिया जाएगा और लाइसेंस बनाए रखने के लिए एक साल में कम से कम पांच रजिस्ट्री करनी होगी | यदि पांच रजिस्ट्री निबंधन मित्र नहीं कर पाता है तो लाइसेंस कैंसिल कर दिया जाएगा|

इसे भी पढ़ें – RRB ALP ka admit card kaise download kare|

निबंधन मित्र को डीड तैयार करने से पहले प्रापर्टी का भौतिक सत्यापन करना होगा | और यदि एक साल में पांच ग़लत डीड करता है तो उसे डीएम को जबाब देना होगा |

1 thought on “UP Nibandhan Mitra Vacancy 2024 | 20000 पद पर निबंधन मित्र भर्ती | बैनामा लेखक भर्ती”

Leave a Comment