SSC GD की आंसर-की कब तक आएगी | SSC GD Answer key 2024

SSC GD की आंसर-की कब तक आएगी : SSC GD कान्स्टेबल की परीक्षा सम्पन्न हो चुकी है | इसकी लिखित परीक्षा में लगभग 30 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे | जो अभ्यर्थी परीक्षा दे चुके हैं अब वो इसकी आंसर-की का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं | आज़ के इस लेख में हम इसी के बारे में विस्तार से बताने वाले हैं |

स्टाफ सिलेक्शन कमिशन ने जीडी कान्स्टेबल के 26146 पद पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दिया है | इसमें आनलाइन आवेदन 24 नवंबर 2023 से शुरू हुआ था तथा आवेदन की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2023 थी | इसमें लाखों कंडीडेट ने आवेदन किया था जिनकी परीक्षा अब कराई जा चुकी है |

आइए अब जानते हैं कि SSC GD की आंसर-की कब तक आएगी |

SSC GD की आंसर-की कब तक आएगी :-

SSC GD constable के लिए लिखित परीक्षा 20 फरवरी 2024 से 7 मार्च 2024 तक निर्धारित की गई थी | जो कि करवाई जा चुकी है | इसकी परीक्षा में लगभग 70% अभ्यर्थी शामिल हुए थे | लगभग 30 लाख अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी इसके बाद अब आंसर की का इंतजार कर रहे हैं | सभी कंडीडेट की परीक्षा होने के बाद इसी महीने के मध्य तक आंसर-की आने का अनुमान लगाया जा रहा है |

SSC GD  की आंसर-की कब तक आएगी | SSC GD constable answer key 2024

हालांकि अभी तक SSC द्वारा आंसर की से सम्बंधित कोई सूचना नहीं दी गई है| लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है बहुत ही जल्द इसकी सूचना आफिसियल वेबसाइट पर जारी कर दी जाएगी |

SSC GD की आंसर-की कैसे डाउनलोड करें :-

जब SSC GD कान्स्टेबल की आंसर-की जारी कर दी जाएगी तब आपको अपनी आंसर-की डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले SSC की आफिसियल वेबसाइट ssc.nic.in पर जाना है वहां पर आपको SSC GD constable आंसर-की डाउनलोड करने का लिंक मिलेगा उस पर क्लिक करके अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालकर लागिन कर लेना है | उसके बाद आपकी आंसर-की प्रश्न पत्र के साथ डाउनलोड करने का आप्शन मिल जाएगा यहां से अपनी आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं |

इसके अलावा इनकी नयी आफिसियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर भी अभ्यर्थी अपनी आंसर-की देख सकते हैं |

इसे भी पढ़ें – DSSSB New Recruitment 2024 |

नोट – इस लेख में SSC GD की आंसर-की कब तक आएगी से सम्बंधित दी गई जानकारी केवल अनुमान के आधार पर बताई गई है इसके संबंध में आफिसियली अभी कोई सूचना नहीं जारी की गई है | इसलिए सभी कंडीडेट को सलाह दी जाती है कि वो SSC की आफिसियल वेबसाइट को विजिट करते रहे | ताकि जैसे ही आंसर-की जारी हो वो अपनी आंसर-की देख सके |

Leave a Comment