यूपी पुलिस कांस्टेबल की परीक्षा दोबारा कब होगी : उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल की भर्ती प्रक्रिया दिसम्बर से शुरू हो चुकी है| इसकी परीक्षा भी 17 और 18 फरवरी को कराई जा चुकी थी| लेकिन जब से परीक्षा निरस्त होने की खबर आयी है तब से परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों के मन में एक ही सवाल चल रहा है कि दोबारा परीक्षा कब होगी | आज़ के इस लेख में हम इसी के बारे में बात करने वाले हैं|
यूपी पुलिस कांस्टेबल की भर्ती हेतु दिसंबर – जनवरी में आनलाइन आवेदन लिए गए| उसके बाद फरवरी में लिखित परीक्षा भी करवाई गई| सबकुछ सुचारू रूप से चल रहा था लेकिन कुछ लोगों की वजह से भर्ती में रुकावट पैदा हो गई| परीक्षा होने के समय ही पेपर लीक की खबर सोशल मीडिया के माध्यम से फैलने लगी जो बाद में सभी जगह चर्चा का विषय बन गई|
अभी फिलहाल पेपर लीक की वजह से परीक्षा रद्द कर दी गई है | तो आइए जानते हैं कि यूपी पुलिस कांस्टेबल की परीक्षा दोबारा कब होगी |
यूपी पुलिस कांस्टेबल की परीक्षा दोबारा कब होगी :-
यूपी पुलिस कांस्टेबल की लिखित परीक्षा मुख्यमंत्री जी के आदेश के अनुसार भर्ती बोर्ड ने रद्द कर दिया है| अब यह परीक्षा दोबारा छः महीने के अन्दर कराए जाने का आदेश था जिससे भर्ती बोर्ड द्वारा 20 और 21 जून को दोबारा परीक्षा कराने से सम्बंधित सूचना दी गई है|
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के समक्ष जब पेपर लीक से सम्बंधित सूचना आयी तब इसकी जांच के लिए कमेटी गठित कर दी गई| पेपर लीक होने के इतने साक्ष्य अभ्यर्थियों ने दिए जिससे यूपी के मुख्यमंत्री जी ने लिखित परीक्षा को निरस्त करने का आदेश दे दिए|

माननीय मुख्यमंत्री जी ने कहा है कि यूपी पुलिस कांस्टेबल की लिखित परीक्षा जो कि 17 और 18 फरवरी को कराई गई थी उसे निरस्त किया जाए और छः महीने के अन्दर पुनः परीक्षा कराई जाए | उन्होंने यह भी कहा है कि जो लोग इसमें शामिल हैं उनके उपर कड़ी कार्रवाई की जाएगी , किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा|

इसके बाद ही उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा भी यूपी पुलिस कांस्टेबल की लिखित परीक्षा को निरस्त करने से सम्बंधित सूचना जारी कर दी गई थी|

इसे भी पढ़ें – यूपी पुलिस रेडियो आपरेटर की आंसर-की कब आएगी |
क्या यूपी पुलिस कांस्टेबल का पेपर लीक हुआ है :-
सोशल मीडिया पर यूपी पुलिस कांस्टेबल का पेपर लीक होने की खबर फैली हुई थी जिसमें लोगों द्वारा साक्ष्यों को भी दिया जा गया | इसके आधार पर भर्ती बोर्ड ने पाया कि पेपर लीक हुआ था और इसलिए दोनों दिनों की परीक्षा भर्ती बोर्ड द्वारा निरस्त कर दी गई है|
लिखित परीक्षा रद्द करने से सम्बंधित सूचना भर्ती बोर्ड की आफिसियल वेबसाइट पर जारी कर दी गई है|आप आफिसियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं|