यूपी पुलिस कांस्टेबल का रिजल्ट कब तक आएगा : उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल हेतु 17 और 18 फरवरी को होने वाली लिखित परीक्षा सम्पन्न हो चुकी है| इसमें लगभग 48 लाख कंडीडेट सम्मिलित हुए | परीक्षा दे चुके अभ्यर्थियों के मन में अब एक ही सवाल चल रहा होगा कि इसका यूपी पुलिस कांस्टेबल का रिजल्ट कब तक आएगा| आज के इस लेख में हम इसी के बारे में विस्तार से बताने वाले हैं|
यूपी पुलिस कांस्टेबल के 60244 पदों हेतु भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है जिसके लिए आनलाइन आवेदन 27 दिसंबर 2023 से शुरू हुआ था और 16 जनवरी तक आवेदन चला| उसके बाद लिखित परीक्षा हेतु 17 और 18 फरवरी निर्धारित की गई थी, जिसके लिए 2385 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे| और सभी परीक्षा केंद्रों पर अधिक सुरक्षा लगाई गई थी जिससे पेपर के साथ छेड़छाड़ ना हो|
सभी शिफ्ट की परीक्षाएं भी खत्म हो चुकी है| अब नम्बर है आंसर-की और रिजल्ट आने का | आइए अब जानते हैं कि यूपी पुलिस कांस्टेबल का रिजल्ट कब तक आएगा और आने के बाद कैसे डाउनलोड करना है|
यूपी पुलिस कांस्टेबल का रिजल्ट कब तक आएगा :-
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा यूपी पुलिस कांस्टेबल की चारों शिफ्ट की लिखित परीक्षा सम्पन्न कराई जा चुकी है| इसकी आंसर-की फ़रवरी महीने के अंत तक या मार्च महीने की शुरुआत में आने का अनुमान है | उसके बाद रिजल्ट भी घोषित किया जाएगा| यूपी पुलिस कांस्टेबल का रिजल्ट मार्च के अंत तक आ सकता है ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है|

यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड द्वारा अभी आंसर की और रिजल्ट से सम्बंधित कोई सूचना नहीं दी गई है| इसलिए आंसर-की और रिजल्ट के बारे में केवल अनुमान लगाया जा सकता है कंफर्म तिथि नहीं बताईं जा सकती है| जैसे ही भर्ती बोर्ड द्वारा कोई सूचना इससे संबंधित दी जाती है तुरंत इसे अपडेट कर दिया जाएगा|
जिन भी कंडीडेट का पेपर अच्छा हुआ है वो अपने फिजिकल की तैयारी शुरू कर दें क्योंकि रिजल्ट आने के कुछ समय बाद ही फिजिकल भी करवाया जाएगा| हो सकता है कि यूपी पुलिस कांस्टेबल के फिजिकल हेतु ज्यादा समय ना हो|
इसे भी पढ़ें – रेलवे एएलपी में अभी तक कुल कितने फार्म भरें जा चुके हैं|
यूपी पुलिस कांस्टेबल का रिजल्ट कैसे डाउनलोड करें :-
यूपी पुलिस कांस्टेबल का रिजल्ट जब घोषित कर दिया जाएगा तब आपको निम्न स्टेप्स फालो करके अपना रिजल्ट डाउनलोड कर लेना है|
- आपको सबसे पहले उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की आफिसियल वेबसाइट पर जाना है|
- इसके बाद आपको होमपेज पर यूपी पुलिस कांस्टेबल के रिजल्ट सम्बंधित लिंक दिखाई देगा उस पर क्लिक करना है|
- फिर आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर जन्मतिथि या रोल नंबर और कैप्चा कोड डालकर लागिन कर लेना है|
- अब आपको अपना रिजल्ट डाउनलोड करने का आप्शन दिख जाएगा| यहां से आप अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं|
नोट – इस लेख में हमारे द्वारा यूपी पुलिस कांस्टेबल का रिजल्ट कब तक आएगा से सम्बंधित दी गई जानकारी बस केवल अपने अनुमान के अनुसार दी गई है| क्योंकि इससे संबंधित कोई भी आफिसियल सूचना नहीं दी गई|
| भर्ती बोर्ड की आफिसियल वेबसाइट | uppbpb.gov.in |
