यूपी में स्कालरशिप कब आएगी | UP Scholarship Status 2023-24

यूपी में स्कालरशिप कब आएगी : उत्तर प्रदेश में इस बार स्कालरशिप जल्दी आने वाली हैं | लोकसभा चुनाव के कारण छात्रवृत्ति को पहले देने का प्लान बनाया गया है| इसमें 50 लाख से अधिक छात्र लाभान्वित होंगे| 2023-24 की स्कालरशिप कब आएगी और पहले किसको दी जाएगी आज के इस लेख में हम इसी के बारे में जानकारी देने वाले हैं इसलिए पूरा लेख आप ध्यान से पढ़िए ताकि पूरी जानकारी मिल सके|

यूपी में छात्रवृत्ति के लिए आनलाइन आवेदन सभी छात्रों से लिया जा चुका है | जिसमें लाखों छात्र ने आवेदन किया है| स्कालरशिप फार्म का स्टेटस भी दिखना शुरू हो चुका है और जिनके फार्म में कोई ग़लती हुई है उसे सुधारने का मौका भी दिया गया है| यूपी स्कालरशिप का फार्म जिन छात्रों ने भरा है वे अपने फार्म का स्टेटस चेक कर लें ताकि यदि कोई ग़लती हुई है तो उसका पता चल जाए और उसे समय रहते सुधारा जा सके|

समाज कल्याण विभाग यूपी में छात्रों को स्कॉलरशिप के साथ शुल्क वापसी भी देता है| इस वर्ष यूपी में स्कालरशिप कब आएगी आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं|

यूपी में स्कालरशिप कब आएगी :

समाज कल्याण विभाग 2023-24 के लिए छात्रवृत्ति लोकसभा चुनाव से पहले सभी छात्रों को देने का प्लान बना रहा है | मार्च में चुनाव के चलते आचार संहिता लगने वाली है जिससे पहले ही स्कालरशिप दे दी जाएगी| यूपी के सभी छात्रों की स्कालरशिप मार्च महीने के पहले सप्ताह में आने का अनुमान है|

कक्षा 9 और 10 के सामान्य तथा एससी वर्ग के सभी विघार्थियों को सबसे पहले छात्रवृत्ति दी जाएगी| उसके बाद अन्य वर्ग के विघार्थियों को भी स्कालरशिप दी जाएगी|

यूपी में स्कालरशिप कब आएगी | UP scholarship status 2023-24

उत्तर प्रदेश सरकार ढाई लाख रुपए तक के आय वाले अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति दो लाख रुपए तक आय वाले अन्य वर्गों के परिवार के छात्रों को स्कॉलरशिप और शुल्क वापसी देती है| जो भी छात्र इसके अन्तर्गत आते हैं वो अपना फार्म भरकर इसका लाभ उठाते है|

इसे भी पढ़ें – यूपी पुलिस कांस्टेबल के लिए कितने नम्बर लाने चाहिए |

यूपी स्कालरशिप 2023 का स्टेटस कैसे चेक करें :-

जितने भी छात्र यूपी स्कालरशिप 2023 का फार्म भरें है वो अपने फार्म का स्टेटस जरूर चेक कर लें ताकि यदि कोई ग़लती हो तो उसे सही करवा सकें|

  • यूपी स्कालरशिप 2023 का स्टेटस चेक करने के लिए सबसे पहले इसकी आफिसियल वेबसाइट scholarship.up.gov.in पर जाना है|
  • इसके बाद आपको होमपेज पर स्टूडेंट का आप्शन दिखेगा उस पर क्लिक करने पर फ्रेस और रिनिवल जो भी आपका है उसे सिलेक्ट करने पर प्री-मैट्रिक या पोस्ट मैट्रिक में से किसी एक को चूज करने पर आपकी डिटेल्स भरने का पेज खुल जाएगा|
  • अब आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि, अपना पासवर्ड और कैप्चा कोड डालकर लागिन कर लेना है|
  • इसके बाद आपको स्टेटस चेक करने का आप्शन मिलेगा उस पर क्लिक करके अपने फार्म का स्टेटस देख सकते हैं|
स्कालरशिप का स्टेटस देखने के लिएयहां क्लिक करें

जो भी छात्र इंतजार कर रहे हैं कि यूपी में स्कालरशिप कब आएगी तो उनको बता दें कि समाज कल्याण विभाग पूरी कोशिश में हैं कि सभी छात्रों की स्कालरशिप मार्च के पहले सप्ताह तक दे दी जाए|

Leave a Comment