यूपी पुलिस रेडियो आपरेटर की आंसर-की कैसे डाउनलोड करें | UP Police Radio Operator Answer key 2024

यूपी पुलिस रेडियो आपरेटर की आंसर-की कैसे डाउनलोड करें : उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा यूपी पुलिस हेड आपरेटर, असिस्टेंट आपरेटर और वर्कशॉप स्टाफ के पदों पर भर्ती हेतु लिखित परीक्षा सम्पन्न कराई जा चुकी है| परीक्षा दे चुके कंडीडेट अब आंसर-की का इंतजार कर रहे हैं कि कब तक आएगी| सभी कंडीडेट को बता दें कि आंसर-की बहुत ही जल्द जारी होने वाली है| आंसर-की कैसे डाउनलोड कर पाएंगे आज के इस लेख में हम इसी के बारे में बताने वाले हैं इसलिए पूरा लेख ध्यानपूर्वक पढ़ें|

यूपी पुलिस रेडियो संवर्ग में हेड आपरेटर, असिस्टेंट आपरेटर तथा वर्कशॉप स्टाफ के पदों पर भर्ती हेतु आवेदन 20 जनवरी 2022 से शुरू किया गया था तथा आनलाइन आवेदन की अन्तिम तिथि 15 मार्च 2022 थी | इसके लिए लिखित परीक्षा 29 जनवरी 2024 से 8 फरवरी 2024 तक कराई गई| जिसमें वर्कशॉप स्टाफ की परीक्षा 29 और 30 जनवरी 2024 को, हेड आपरेटर की परीक्षा 30 और 31 जनवरी को तथा असिस्टेंट आपरेटर की परीक्षा 1 फ़रवरी से 8 फरवरी तक कराई गई थी|

यूपी पुलिस रेडियो आपरेटर की आंसर-की कैसे डाउनलोड करें

यूपी पुलिस रेडियो संवर्ग के सभी पदों हेतु परीक्षा 8 फरवरी 2024 को खत्म हो गई है| अब बारी है आंसर-की आने की| बहुत सारे कंडीडेट जिन्होंने इसकी परीक्षा दी है आंसर-की का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं| तो आइए जानते हैं कि कब तक आंसर-की आएगी और यूपी पुलिस रेडियो आपरेटर की आंसर-की कैसे डाउनलोड करें |

यूपी पुलिस रेडियो आपरेटर की आंसर-की कब आएगी :-

यूपी पुलिस रेडियो आपरेटर की परीक्षा 8 फरवरी को पूरी तरह सभी पदों हेतु सम्पन्न हो चुकी है| इसलिए अनुमान लगाया जा रहा है कि आंसर-की बहुत ही जल्द जारी कर दी जाएगी| माना जा रहा है कि फरवरी के मध्य तक आंसर-की आ जाएगी | हालांकि अभी भर्ती बोर्ड द्वारा आंसर-की से सम्बंधित कोई सूचना जारी नहीं की गई है|इसलिए इसके बारे में कन्फर्म नहीं बताया जा सकता है|

इसे भी पढ़ें – यूपी पुलिस रेडियो आपरेटर का रिजल्ट कब तक आएगा|

यूपी पुलिस रेडियो आपरेटर की आंसर-की कैसे डाउनलोड करें :-

अब हम यूपी पुलिस रेडियो आपरेटर की आंसर-की कैसे डाउनलोड करें इसके बारे में बताते हैं| जब आंसर-की जारी कर दी जाएगी तब आपको निम्न स्टेप्स को फालो करना है और अपनी आंसर-की डाउनलोड कर लेना है |

  • उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की आफिसियल वेबसाइट पर सबसे पहले आपको जाना है |
  • उसके बाद होम पेज पर आपको हेड आपरेटर, असिस्टेंट आपरेटर और वर्कशॉप स्टाफ की आंसर-की डाउनलोड करने का लिंक दिखाई देगा उस पर क्लिक करना है|
  • फिर आपके सामने लागिन करने वाला पेज खुलकर आ जाएगा|
  • इसके बाद आपको जो डिटेल्स मांगी गई हो उसको भरकर लागिन कर लेना है|
  • फिर आपका फार्म खुलकर सामने आ जाएगा और आंसर-की डाउनलोड करने का आप्शन दिख जाएगा |
  • अब आपको अपनी आंसर-की डाउनलोड कर लेना है |और भविष्य के लिए उसे रख लेना है|
आफिसियल वेबसाइटuppbpb.gov.in

प्रश्न – यूपी पुलिस रेडियो आपरेटर की आंसर-की कब तक आएगी ?

उत्तर – यूपी पुलिस रेडियो आपरेटर की आंसर-की फ़रवरी के मध्य तक आने का अनुमान है |

प्रश्न – यूपी पुलिस रेडियो आपरेटर की आंसर-की कैसे डाउनलोड करें ?

उत्तर – यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड की आफिसियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं|

Leave a Comment