यूपी माध्यमिक विद्यालय चपरासी भर्ती 2024 : उत्तर प्रदेश के माध्यमिक विद्यालय में चपरासी के पद पर बम्पर भर्ती निकाली गई है| जो लोग यह नौकरी करना चाहते हो वो इसमें आवेदन कर सकते हैं| इसमें आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 फरवरी है| आवेदन के अनुसार कंडीडेट को शार्टलिस्ट किया जाएगा | इसमें कितने पदों पर भर्ती निकाली गई है और कैसे आवेदन कर सकते हैं सबकुछ इस लेख में हम बताने वाले हैं इसलिए इस लेख को पूरा पढ़े ताकि सभी जानकारी मिल सके|
यूपी में माध्यमिक विद्यालय में चपरासी की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है जिसके लिए योग्यता इंटरमीडिएट मांगी गई है| इसके लिए आवेदन 9 फरवरी से चालू कर दिया गया है| इसमें आवेदन करने हेतु कुछ ही दिन बाकी हैं इसलिए जल्दी से इच्छुक कंडीडेट आवेदन कर दें | आइए विस्तार से जानते हैं कि यूपी माध्यमिक विद्यालय चपरासी भर्ती 2024 में कितने पद है, कैसे आवेदन करना है और इसमें वेतन कितना मिलेगा|
यूपी माध्यमिक विद्यालय चपरासी भर्ती 2024 :-
उत्तर प्रदेश में माध्यमिक विद्यालय में चपरासी के पद हेतु 413 रिक्तियां निकाली गई है| इसमें आवेदन करना 9 फरवरी से शुरू हो चुका है और आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 फरवरी 2024 है|

| आवेदन की प्रारंभ तिथि | 09/02/2024 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 17/02/2024 |
योग्यता –
यूपी माध्यमिक विद्यालय चपरासी भर्ती 2024 में आवेदन करने के लिए कंडीडेट इंटरमीडिएट पास होना चाहिए|अन्यथा इसमें आवेदन नहीं कर सकता है|
इसमें कोई भी महिला, पुरुष आवेदन कर सकते हैं|
आयु सीमा –
इसमे 18 से 40 वर्ष तक की आयु वाले फार्म भर सकते हैं| अर्थात न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष रखी गई है|
वेतन –
जो कंडीडेट शार्टलिस्ट किए जाएंगे उनके लिए वेतन सीमा 10001 – 20000 रु है तथा 11078 रुपए प्रति माह वेतन दिया जाएगा|
कार्य स्थल –
शार्टलिस्ट हुए कंडीडेट को उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद, रामपुर, बिजनौर, अमरोहा और संम्भल जिलों में से किसी एक में कार्य करना पड़ेगा|
इसे भी पढ़ें – यूपी पुलिस कांस्टेबल में कितना नम्बर लाना चाहिए|
यूपी माध्यमिक विद्यालय चपरासी भर्ती 2024 में आवेदन कैसे करें :-
यूपी माध्यमिक विद्यालय चपरासी भर्ती 2024 में आवेदन करने हेतु आपको निम्न स्टेप्स फालो करना होगा –
- सबसे पहले आपको sewayojan.up.nic.in वेबसाइट जाना होगा|
- फिर आपको होमपेज पर तीन लाइन दिखेगी उसपर क्लिक करना है |
- इसके बाद साइड मे आपको की आप्शन दिखेगा जिसमें से आपको यदि पहले से एकाउंट नहीं बना है तो न्यू एकाउंट पर जाना है और यदि इसमें पहले से एकाउंट बना है तो लागिन पर जाना है|
- फिर आपको अपनी पूरी डिटेल्स और यूजर आईडी, पासवर्ड बनाकर रजिस्ट्रेशन कर लेना है|
- अब पुनः आपको जो यूजर आईडी और पासवर्ड बनाए हैं उसे भरकर लागिन कर लेना है|
- इसके बाद आपके सामने साइड में नौकरी के लिए आवेदन करे का आप्शन मिलेगा उस पर क्लिक करना होगा|
- फिर आपको शैक्षणिक योग्यता में इंटरमीडिएट सिलेक्ट करके खोजें वाले बटन पर क्लिक करना होगा|
- अब आपको यूपी माध्यमिक विद्यालय चपरासी भर्ती 2024 का लिंक दिख जाएगा | यहां से आप आवेदन कर सकते हैं|
| आवेदन करने हेतु | यहां क्लिक करें |
जो भी कंडीडेट इसमें आवेदन करना चाहते हैं उपर दी गई लिंक पर क्लिक करके आवेदन कर सकते हैं|
