यूपी पुलिस कांस्टेबल में कितना नम्बर लाना चाहिए : उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है| इसके लिए परीक्षा 17 और 18 फरवरी 2024 को निर्धारित की गई है| अब परीक्षा देने जा रहे लाखों कंडीडेट के मन में एक सवाल चल रहा होगा कि यूपी पुलिस कांस्टेबल की परीक्षा में कितने नम्बर लाया जाए जिससे कि सिलेक्शन हो जाए | इस लेख में में हम इसी के बारे में जानकारी देंगे, इसलिए आप पूरा लेख ध्यान से पढ़ें|
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा यूपी पुलिस कांस्टेबल हेतु भर्ती निकाली गई थी | जिसके लिए आवेदन 27 दिसंबर 2023 से शुरू हुआ था और 16 जनवरी 2024 आवेदन करने की अंतिम तिथि थी| इसमें लगभग 50 लाख कंडीडेट ने आवेदन किया है| यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा 17 और 18 फरवरी 2024 को दो-दो पालियों में करवाई जाएगी| अपनी परीक्षा की तिथि और परीक्षा सिटी को 10 फरवरी से से देख पाएंगे और एडमिट कार्ड भी डाउनलोड होना शुरू हो जाएगा|

चुंकि इस बार अधिक संख्या में आवेदन किया गया है तो ऐसे में इस बार कट ऑफ भी ज्यादा जाने का चांस है| तो कंडीडेट को कितने प्रश्न सही सही करके आना चाहिए यह भी जानना जरूरी हो जाता है| आइए अब हम विस्तार से जानते हैं कि यूपी पुलिस कांस्टेबल में कितना नम्बर लाना चाहिए जिससे कि सिलेक्शन का चांस बढ़ जाए |
यूपी पुलिस कांस्टेबल में कितना नम्बर लाना चाहिए :-
यूपी पुलिस कांस्टेबल की लिखित परीक्षा में कुल 150 प्रश्न पूछे जाएंगे जिसमें प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का होगा यानि कुल 300 अंक की परीक्षा होगी| 150 प्रश्न में से यदि आप 115 प्रश्न सही सही कर पाते हैं तो यह आपके लिए अच्छा स्कोर होगा| कम से कम प्रश्न गलत करें जो ना आए उसे छोड़ दें क्योंकि जितने प्रश्न गलत होंगे उतना प्रत्येक प्रश्न के अनुसार 0.5 अंक काट लिए जायेंगे| अगर आपका नम्बर 230 के आसपास रहता है तो आपके सिलेक्ट होने का लगभग चांस है|
इस बार क्या कट ऑफ रहने वाली है इसके बारे में पहले से तो नहीं बताया जा सकता है बस केवल अनुमान लगाया जा सकता है| कंडीडेट को चाहिए कि जो सब्जेक्ट उनका मजबूत हो उसमें ज्यादा से ज्यादा प्रश्न करने की कोशिश करें और जो कम तैयार सब्जेक्ट है उसमें जो प्रश्न नहीं आते उन्हें छोड़ दें|
इसे भी पढ़ें – यूपी शिक्षक भर्ती कब तक आएगी|
इस बार परीक्षा के लिए 75 जिलों में 2377 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं|कंडीडेट अपना एडमिट कार्ड 10 फरवरी से डाउनलोड कर सकते हैं और अपना परीक्षा सेंटर देखकर वहां जाने की रहने की व्यवस्था पहले से ही कर सकते हैं|
यूपी पुलिस कांस्टेबल का एडमिट कैसे डाउनलोड करें :-
यूपी पुलिस कांस्टेबल का एडमिट 10 फरवरी को जारी कर दिया जाएगा| एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए कंडीडेट को सबसे पहले भर्ती बोर्ड की आफिसियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाना होगा | उसके बाद आपको होमपेज पर एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक दिखाई देगा उस पर क्लिक करके अपनी डिटेल्स भर कर लागिन करना होगा| फिर आपको आपका एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का आप्शन मिल जाएगा जहां से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं|
| भर्ती बोर्ड की आफिसियल वेबसाइट | uppbpb.gov.in |
इस लेख में हमने यूपी पुलिस कांस्टेबल में कितना अंक लाना चाहिए उसी के बारे में बताया है जो कि अपना खुद का अनुमान है| यदि आपको यह जानकारी पसंद आई हो तो कमेंट में बता सकते हैं|
