UPSSSC PET 2023 में कुल कितने अभ्यर्थी पास हुए | UPSSSC PET 2023 Result download kaise kare

UPSSSC PET 2023 में कुल कितने अभ्यर्थी पास हुए : यूपीएसएसएससी पीईटी 2023 का रिजल्ट घोषित कर दिया है| पीईटी 2023 के लिए लगभग बीस लाख अभ्यर्थी ने फार्म को भरा था| इसकी लिखित परीक्षा 28 और 29 अक्टूबर 2023 को करवाई गई थी| इसका रिजल्ट 29 जनवरी 2024 को आ गया| ऐसे में अब यह जानना जरूरी होता है कि इसमें कितने अभ्यर्थी पास हुए हैं और कितने फेल हुए हैं| आज के इस लेख में हम इसी के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे|

UPSSSC PET 2023 में कुल कितने अभ्यर्थी पास हुए

यूपी की किसी भी सरकारी नौकरी के लिए फार्म भरने से पहले अब पीईटी परीक्षा पास होना मांगा जाता है| इसलिए लाखों की संख्या अभ्यर्थी पीईटी का फार्म भरते हैं| यूपी में जो भी सरकारी नौकरी आती है उसमें पीईटी के स्कोर के अनुसार अभ्यर्थी को मुख्य परीक्षा हेतु चयनित किया जाता है| अलग-अलग नौकरी के लिए अलग-अलग पीईटी स्कोर मांगा जाता है| जिन अभ्यर्थियों का पीईटी में स्कोर अधिक होता है वे सभी फार्म को भर पाते हैं और जिनका कम होता है वे कुछ ही फार्म भर पाते हैं|

PET 2023 में कितने फार्म भरें गये थे :-

पीईटी 2023 हेतु लगभग 20 लाख अभ्यर्थी ने फार्म को भरा था| पिछले साल की तुलना में इस, साल पीईटी परीक्षा के लिए कम फार्म भरें गये थे| क्योंकि पिछले साल लगभग 38 लाख अभ्यर्थी ने पीईटी परीक्षा हेतु फार्म भरें थे | पीईटी का सार्टिफिकेट केवल एक वर्ष के लिए मान्य होता है और कम वैकेंसी आने की वजह से शायद इस बार कम फार्म भरें गये थे|

UPSSSC PET 2023 में कुल कितने अभ्यर्थी पास हुए :-

UPSSSC PET 2023 में लगभग बीस लाख अभ्यर्थियों ने फार्म को भरा था जिसमें से लगभग 15 लाख अभ्यर्थियों ने लिखित परीक्षा दी थी| इसमें किसी को भी फेल नहीं किया जाता है लेकिन जब किसी नौकरी के मुख्य परीक्षा हेतु शार्टलिस्ट किया जाता है तब कम अंक पाने वाले अभ्यर्थियों को नहीं लिया जाता है| किसी भी अभ्यर्थी के पीईटी परीक्षा रिजल्ट पर फेल लिखकर नहीं आता है|

यूपी में निकलने वाली सरकारी नौकरियों के मुख्य परीक्षा हेतु पीईटी परीक्षा दिए हुए अभ्यर्थियों में से कुछ अभ्यर्थियों को शार्टलिस्ट किया जाता है| अलग-अलग नौकरी हेतु अलग-अलग पीईटी स्कोर वाले अभ्यर्थियों को लिया जाता है| किसी में अधिक अंक वाले अभ्यर्थियों को तो किसी में उससे कम अंक वाले अभ्यर्थियों को भी शार्टलिस्ट कर लिया जाता है|

इसे भी पढ़ें – यूपी पुलिस कांस्टेबल की ज्वाइनिंग कब तक हो जाएगी|

PET 2023 का रिजल्ट कैसे डाउनलोड करें :-

UPSSSC PET 2023 का रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए आपको सबसे पहले UPSSSC की आफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा| वहां पर रिजल्ट डाउनलोड करने की लिंक मिलेगी उस पर क्लिक करके अपना लागिन डिटेल्स भरकर अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं|

जो भी अभ्यर्थी पीईटी का फार्म भरें थे और इसकी लिखित परीक्षा दिए थे वे सभी अभ्यर्थी अपना रिजल्ट जरूर डाउनलोड कर लें| और देखें कि कितना अंक मिला है तथा कितना परसेंटाइल है| जिनका कम अंक हैं उन्हें खुद देखना चाहिए कि कहा पर हमसे गलती हुई है ताकि आगे उसे सुधारा जा सके और अधिक अंक लाया जा सके|

रिजल्ट डाउनलोड करने हेतुयहां क्लिक करें

Leave a Comment