क्या CTET 2024 का पेपर लीक हो गया है? | CTET का पेपर दोबारा कब होगा

क्या CTET 2024 का पेपर लीक हो गया है : CTET 2024 का पेपर 21 जनवरी को था| पेपर होने से पहले ही पेपर लीक हो गया है यह सही बात है| पेपर 1 शाम को था लेकिन उसका पेपर सुबह ही लीक हो गया था जो कुछ लोगों के पास पहुंच चुका था और धीरे धीरे यह सभी जगह पहुंच गया| अब इसका पेपर कब होगा इसके बारे आगे इसी लेख में बताने वाले हैं और यह पेपर लीक कैसे हो गया इसके बारे में भी जानकारी देंगे|

CTET 2024 का पेपर 21 जनवरी को दोनों टाइम में होना था| पेपर 2 सुबह 9 बजकर 30 मिनट से दोपहर 12 बजे तक था और पेपर 1 दो बजे से शाम 4 बजकर 30 मिनट तक था | पेपर 1 शाम को होना था लेकिन उसका पेपर सुबह ही आ गया था जिसे किसी ने लीक कर दिया था | यह पेपर कुछ समय बाद हर जगह वायरल हो गया|

क्या CTET 2024 का पेपर लीक हो गया है :-

यदि आप जानना चाहते हैं कि क्या CTET 2024 का पेपर लीक हो गया है तो हम आपको बता दें कि इसका पेपर लीक हो गया था| शाम को होने वाला पेपर सुबह ही लोगों के मोबाइल पर आ गया था | सीटेट का पेपर 21 जनवरी को पूरे देश में होना था जिसमें दो पेपर कराया जाता है| एक पेपर जिसे पेपर 2 कहा जाता है उसे सुबह करवाया गया और पेपर 1 को शाम को होना था और करवाया भी गया लेकिन इसका पेपर सुबह ही लीक हो गया | यह पेपर किसके द्वारा लीक किया गया है इसकी अभी कन्फर्म जानकारी नहीं मिल पायी है |

माना जा रहा है कि पेपर 1 ज्यादा जगहों पर पहुंच चुका था तथा पेपर 2 भी लीक हुआ है लेकिन यह कुछ ही जगह पर पहुंच पाया है| दोबारा पेपर केवल पेपर 1 का होगा या फिर दोनों पेपर का होगा यह अभी देखा जाएगा| क्योंकि पेपर 2 के लीक होने की जानकारी नहीं दी जा रही है| पेपर लीक होने का कारण यह भी हो सकता है कि किसी ने दूसरे पेपर की जगह पहले पेपर को खोल दिया हो |

सीटेट का पेपर किसने लीक किया है इसका पता लगने के बाद देखना है कि सरकार क्या करती है क्योंकि छात्र दिन रात मेहनत करके पेपर की तैयारी करते हैं और जब पेपर देने जाते हैं तब पता चलता है कि पेपर पहले से ही सबके पास पहुंच चुका है| ऐसे में छात्र के मन में उदासी आ जाती है और उनका अन्य पेपर भी इसी के चक्कर में खराब हो जाता है|

अब देखना यह है कि कौन है वे लोग जो पेपर लीक करवा रहे हैं और सरकार उन पर क्या कार्रवाई करती है| आज के समय में ऐसे ही बहुत सारे पेपर में होने लगा है इसका क्या कारण है कोई नहीं जानता| पेपर लीक करवा कर छात्रों के साथ अच्छा नहीं किया जा रहा है अब वो अन्य पेपर में भी कैसे विस्वास करेंगे कि पेपर लीक नहीं होगा|

CTET का पेपर दोबारा कब होगा :-

पेपर लीक हो जाने के बाद छात्र के मन में यही सवाल उठता है कि अब दोबारा पेपर कब होगा | क्योंकि उन्हें फिर से उतनी ही तैयारी करनी होगी | अभी तक कोई भी सूचना दोबारा पेपर होने को लेकर नहीं दी गई है लेकिन जल्द ही इसकी सूचना आ जाएगी |दोबारा पेपर कब होगा, कहा होगा कैसे जाना है ये सब कुछ फिर से छात्रों को सोचना पड़ता है उसी हिसाब से उन्हें तैयारी बनाना पड़ता है|

एक पेपर देने जाने में छात्र को बहुत सारी परेशानी उठानी पड़ती है जाने आने से लेकर रहने तक की व्यवस्था करनी पड़ती है| एक ही पेपर को कई बार देना पड़ेगा तो छात्र दूसरे पेपरों की तैयारी कब करेगा|

इसे भी पढ़ें – यूपी लेखपाल के 4697 पदों पर भर्ती जल्द|

हालांकि अभी सीबीएसई द्वारा इसकी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गई है|लेकिन जैसे ही पुष्टि होती है सरकार को चाहिए कि जो भी व्यक्ति इस तरह का काम किया है उसके उपर सख्त से सख्त कार्रवाई करे जिससे कि दोबारा किसी पेपर के लीक होने की सूचना न मिलें|

प्रश्न- क्या CTET 2024 का पेपर लीक हो गया है?

उत्तर – हां सीटेट के पेपर-2 के लीक होने की खबर है|

Leave a Comment