22 जनवरी को राम मंदिर अयोध्या में कितने लोग आए | Ram Mandir udghatan

22 जनवरी को राम मंदिर अयोध्या में कितने लोग आए इसी के बारे में हम इस लेख में बताएंगे| अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर का उद्घाटन किया जाएगा जिसमें बहुत लोग आना चाहते हैं लेकिन लोगों को रोका जा रहा है कि इस दिन न आए| लेकिन अनुमान है कि लाखों कि संख्या में श्री राम के भक्त आने वाले हैं| अधिक संख्या में भक्त के आने पर कोई परेशानी न हो इसके लिए अयोध्या में पूरी व्यवस्था की गई है|

भगवान राम के मंदिर के उद्घाटन को लेकर लोगों में बहुत खुशी का माहौल है, 22 जनवरी को लोग अपने घरों, गलियों मे दीपक जलाएंगे, लाइटों से सजावट करेंगे , एकदम दीपावली की तरह इस दिन को मनाएंगे| पूरा देश इस दिन का इंतजार कर रहा है क्योंकि इसी दिन लोग भजन कीर्तन करेंगे तथा भंडारे का भी आयोजन करेंगे|

22 जनवरी को राम मंदिर अयोध्या में कितने लोग आए :-

22 जनवरी को राम मंदिर अयोध्या में कितने लोग आए इसके बारे में जैसा कि जानकारी मिली है कि इस दिन नेता, अभिनेता, क्रिकेटर और कुछ अन्य VIP लोग भी आए थे| फिर भी यह अनुमान लगाया जा रहा है कि लाखों की संख्या में राम भक्त आयें उसी हिसाब से अयोध्या में उनके रहने और खाने की व्यवस्था की गई है|

22 जनवरी को लोगों को अयोध्या आने से क्यों रोका जा रहा है :-

पूरे देश से लोग 22 जनवरी को अयोध्या आना चाहते हैं लेकिन उन्हें मना किया जा रहा है कि वे इस दिन न आकर बाद में आएं, नहीं तो ज्यादा भीड़ हो जाएगी जिसे संभाल पाना प्रशासन के लिए दिक्कत बन जाएगा|सरकार ने लोगों को कहा है कि वे अपने-अपने घरों में ही दीपक जलाएं और लाईट से सजाए तथा इस दिन अयोध्या न आए जिससे यह दिन अच्छे से उत्सव के रूप में मनाया जा सके |यदि सभी राम भक्त 22 जनवरी को आ गए तो बहुत ज्यादा भीड़ हो जाएगी जिससे कोई भी अनहोनी भी हो सकती है इसके साथ-साथ रहने की उचित व्यवस्था नहीं हो पाएगी|

22 जनवरी को छुट्टी है या नहीं :-

उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में 22 जनवरी को राम मंदिर उद्घाटन के अवसर पर राजकीय छुट्टी घोषित की गई है तथा अन्य कई राज्यों में आधे दिन की छुट्टी घोषित कर दी गई है| 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान राम की प्राण-प्रतिष्ठा है इसमें सभी राम भक्त शामिल हो सके चाहे अयोध्या आकर या अपने अपने घर से ही इसलिए राज्यो ने इस दिन को अवकाश घोषित कर दिया है|

क्या राम मंदिर पूरा बन गया है :-

भगवान राम का मंदिर अयोध्या में बन रहा है जो अभी पूरी तरह से नहीं बन पाया है लेकिन लगभग बन चुका है| अनुमान है कि 2024 के अन्त तक पूरा मंदिर बनके तैयार हो जाएगा| भगवान राम के मंदिर को बनाने के लिए 5 अगस्त 2020 को भूमिपूजन किया गया था|

इसे भी पढ़ें – यूपी सोलर पंप योजना 2024 |

राम मंदिर अयोध्या कैसे आएं :-

अगर आप अयोध्या आना चाहते हैं और भगवान राम का दर्शन करना चाहते हैं तो आपको यदि बस से आते हैं तो अयोध्या बस स्टैंड पर उतरना होगा, ट्रेन से आते हैं तो अयोध्या धाम रेलवे जंक्शन पर उतरना होगा न कि अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन पर और यदि हवाई जहाज से आते हैं तो आपको महर्षि वाल्मीकि इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरना है उसके बाद आपको बैटरी रिक्शा वाले राम मंदिर तक पहुंचा देंगे|

हमने इस पोस्ट में 22 जनवरी को राम मंदिर अयोध्या में कितने लोग आए, 22 जनवरी को छुट्टी क्यों है, राम मंदिर पूरा बना है कि नहीं और राम मंदिर अयोध्या कैसे आएं इन सब चीजों के बारे में बताया है आपको यह जानकारी कैसी लगी कमेंट में जरुर बताएं|

Leave a Comment