UP Lekhpal New Vacancy 2024 : यूपी लेखपाल के 4697 पदों पर भर्ती जल्द ही होने वाली है| जो भी युवा लेखपाल बनना चाहते हैं उनके लिए सुनहरा मौका है इस वैकेंसी के द्वारा लेखपाल बनने का | इस भर्ती हेतु आवेदन कब से शुरू होगा, इसमें आवेदन करने हेतु योग्यता क्या होगी, इसकी परीक्षा कब होगी और इसके लिए PET जरूरी है कि नहीं सबकुछ इस लेख में हम विस्तार से बताने वाले हैं| इसलिए आप ध्यान से पूरा लेख पढ़िए आपको सभी जानकारी मिल जाएगी|
यूपी लेखपाल की पिछली वैकेंसी 2021 में आयी थी जिसकी परीक्षा 2022 में करवाई गई और इसका परिणाम दिसंबर 2023 में आया है|अभी उस वैकेंसी में पास हुए कंडीडेट की ज्वाइनिंग भी नहीं करवाई गई है। इसके बाद कोई भी लेखपाल की वैकेंसी नहीं आई है | लेकिन 2024 में यूपी लेखपाल की नई भर्ती बहुत ही जल्द आने वाली हैं जिससे बहुत सारे छात्रों को लाभ मिलेगा|
UP Lekhpal New Vacancy 2024 :-
उत्तर प्रदेश में राजस्व लेखपाल के कुल 30837 पद है जिनमें से 12697 पद अभी खाली है | इन्ही पदों को भरने के लिए यूपी राजस्व परिषद ने लेखपाल के 4697 रिक्त पदों पर भर्ती का प्रस्ताव उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को भेज दिया है | इसलिए यह माना जा रहा है कि बहुत ही जल्द लेखपाल की वैकेंसी निकाली जाएगी और परीक्षा भी जल्द ही करा ली जाएगी|
यूपी लेखपाल की नई भर्ती हेतु आवेदन कब से शुरू होगा :-
UP Lekhpal New Vacancy 2024 का अभी नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है जैसे ही नोटिफिकेशन जारी होगा वैसे ही आवेदन की तिथि पता चल जाएगी| इसके साथ-साथ कब तक आवेदन कर पाएंगे और कितना शुल्क जमा करना होगा यह भी पता चल जाएगा|
यूपी लेखपाल वैकेंसी 2024 हेतु योग्यता :-
जैसा की पिछली भर्ती में योग्यता मांगी गई थी उसी तरह UP Lekhpal New Vacancy 2024 में भी योग्यता रखी जाएगी | इसमें आवेदन करने हेतु इंटरमीडिएट परीक्षा उत्तीर्ण होना जरूरी है, और PET परीक्षा भी पास होना जरूरी है| इसमें आवेदन हेतु आयु 18 से 40 वर्ष होनी चाहिए| उत्तर प्रदेश के मूल निवासी कंडीडेट जो ओवीसी, एससी या एसटी वर्ग के है उन्हें आयु में छूट दी जाएगी|इसके अलावा और भी योग्यता मांगी जा सकती है वो नोटिफिकेशन आने के बाद कन्फर्म होंगा|
यूपी लेखपाल में PET जरूरी है या नहीं :-
पिछली भर्ती में तो PET परीक्षा के नम्बर के अनुसार कुल आवेदन करने वाले कंडीडेट में से कुछ कंडीडेट को चुना गया था | जिसका PET परीक्षा में अच्छा नम्बर या पर्सेंट था उसी को परीक्षा देने का मौका मिला था| इस बार भी आशा है कि PET के नम्बर के अनुसार ही कंडीडेट को मुख्य परीक्षा हेतु चुना जाएगा| लेकिन यह भी हो सकता है कि इसके अनुसार न भी किया जाय |
जब PET के नम्बर के अनुसार मुख्य परीक्षा हेतु कंडीडेट को चुना जाता है तब बहुत सारे कंडीडेट छूट जाते हैं| क्योंकि यदि उनका PET में नम्बर किसी कारण से कम आ जाता है तो वह मुख्य परीक्षा से वंचित रह जाते हैं|ऐसे में PET की अनिवार्यता नहीं होनी चाहिए|
इसे भी पढ़ें – असिस्टेंट लोको पायलट की नई भर्ती जल्दी करें आवेदन|
यूपी लेखपाल परीक्षा योजना :-
| विषय | प्रश्नों की संख्या | निर्धारित अंक |
| सामान्य हिन्दी | 25 | 25 |
| गणित | 25 | 25 |
| सामान्य ज्ञान | 25 | 25 |
| ग्राम समाज एवं विकास | 25 | 25 |
| कुल- 100 | 100 |
यूपी लेखपाल की परीक्षा में कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे और प्रत्येक प्रश्न 1 नम्बर का होगा| और इसमें 1/4 की निगेटिव मार्किंग भी होगी |
नोट – हम आपको बता दें कि UP Lekhpal New Vacancy 2024 हेतु अभी तक कोई भी नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है लेकिन अनुमान है कि बहुत ही जल्द UPSSSC इसका नोटिफिकेशन जारी करेगा| अब आप अपनी तैयारी को और मजबूत बना लें ताकि भर्ती आने के बाद आपको सिर्फ रिवीजन करना हो |
