UP Police SI Vacancy 2024 का नोटिफिकेशन उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा जारी कर दिया गया है|यह नोटिफिकेशन पुलिस उप निरीक्षक ( गोपनीय ) , पुलिस सहायक उप निरीक्षक ( लिपिक ) और पुलिस सहायक उप निरीक्षक (लेखा ) के 921 पदों को भरने के लिए निकाला गया है|जो छात्र बहुत दिनों से इस भर्ती का इंतजार कर रहे थे उनके लिए खुशी की खबर है| इस भर्ती के लिए आनलाइन आवेदन 7 जनवरी 2024 से शुरू हो जाएगा और 28 जनवरी 2024 तक सभी इच्छुक कंडीडेट फार्म को भर लें|इस फार्म के लिए 400 रुपए फीस रखी गई है|
UP Police SI Vacancy 2024इस फार्म को भरने के लिए क्या क्या योग्यता होनी चाहिए, आयु कितनी होनी चाहिए, डाक्यूमेंट क्या क्या लगेंगे सब कुछ इस पोस्ट में विस्तार से बताएंगे इसलिए पूरी पोस्ट को ध्यान से पढ़िए|
UP Police SI Vacancy 2024 का फार्म कब से भरा जाएगा :
- 7 जनवरी 2024 से आनलाइन आवेदन शुरू हो जाएगा|
- 28 जनवरी 2024 आवेदन की अन्तिम तिथि है|
- 30 जनवरी 2024 तक अपने फार्म में संशोधन कर सकते हैं|
आवेदन शुल्क : – General/OBC/EWS/SC/ST कैटेगरी के पुरुष कंडीडेट और सभी कैटेगरी की महिला कंडीडेट के लिए 400 रुपए आवेदन शुल्क निर्धारित की गई है|
Age Limit as 01/07/2023 :- न्यूनतम आयु 21 वर्ष तथा अधिकतम आयु 28 वर्ष होनी चाहिए|नियम के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी|
UP Police SI Vacancy 2024 में कितनी पोस्ट (पद) है :
1. पुलिस उप निरीक्षक ( गोपनीय) समूह – ग के लिए 268 पद |
2. पुलिस सहायक उप निरीक्षक ( लिपिक) समूह ग के लिए 449 पद |
3. पुलिस सहायक उप निरीक्षक ( लेखा ) समूह ग के लिए 204 पद
UP Police SI Vacancy 2024 के लिए शैक्षिक योग्यता:
- भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त किसी विश्वविद्यालय से स्नातक किया होना चाहिए|
- कम से कम 25 शब्द प्रति मिनट की गति से हिंदी टाइपिंग कर लेता / लेती हो |तथा 30 शब्द प्रति मिनट की गति से अंग्रेजी टाइपिंग कर लेता/ लेती हो |
- भारत सरकार के राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान से कम्प्यूटर में ‘ओ’ – लेवल की परीक्षा उत्तीर्ण किया हो अथवा सरकार द्वारा उसके समकक्ष मान्यता प्राप्त कोई अर्हता रखता हो|
UP SI Vacancy 2024 की भर्ती प्रक्रिया :
1. आनलाइन लिखित परीक्षा –
UP Police SI के लिए 400 अंको की आनलाइन लिखित परीक्षा होगी | जिसमें कुल 200 प्रश्न पूछे जाएंगे तथा 2.30 घंटे का समय दिया जाएगा|इस लिखित परीक्षा में चार विषय से प्रश्न पूछे जाएंगे|
- सामान्य हिन्दी/ कम्प्यूटर ज्ञान – 100 अंक
- सामान्य जानकारी/ सामयिक विषय – 100 अंक
- संख्यात्मक एवं मानसिक योग्यता – 100 अंक
- मानसिक अभिरुचि/ बुद्धिलब्धि/ तार्किक – 100 अंक
2. डाक्यूमेंट वेरीफिकेशन तथा शारीरिक मानक परीक्षण –
जो कंडीडेट लिखित परीक्षा को पास कर लेगा उसे डाक्यूमेंट वेरीफिकेशन तथा शारीरिक मानक परीक्षण के लिए बुलाया जाएगा|
सामान्य/ पिछड़ा वर्ग/ अनुसूचित जाति के पुरुष कंडीडेट की ऊंचाई 163 सेमी होनी चाहिए, सीने का माप 77 सेमी होना चाहिए और 5 सेमी सीना फूलना चाहिए तथा अनुसूचित जनजाति के कंडीडेट की ऊंचाई 156 सेमी होनी चाहिए, सीने का माप 75 सेमी होना चाहिए और 5 सेमी सीना फूलना भी चाहिए|
सामान्य/ पिछड़ा वर्ग/ अनुसूचित जाति की महिला कंडीडेट की न्यूनतम ऊंचाई 150 सेमी होनी चाहिए तथा अनुसूचित जनजाति कंडीडेट की 145 सेमी होनी चाहिए|महिला कंडीडेट का न्यूनतम वजन 40 किलोग्राम होना चाहिए|
3. टाइपिंग टेस्ट –
जिन कंडीडेट का डाक्यूमेंट सही पाया जाएगा तथा शारीरिक मानक परीक्षण में सफल हो जाएंगे उन्हें टाइपिंग टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा|जो कंडीडेट टाइपिंग टेस्ट में पास हो जाएंगे उनके चयन की लिस्ट जारी की जाएगी तथा चिकित्सा परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा|
चिकित्सा परीक्षा में सफल होने के बाद कंडीडेट के चरित्र का सत्यापन किया जाएगा उसके बाद उनको नियुक्ति पत्र भेजा जाएगा|
इसे भी पढ़ें – UP Police Constable bharti 2024
UP Police SI के लिए आवेदन कैसे करें :
UP Police SI Vacancy 2024 में आनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले बोर्ड की आफिसियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाना होगा वहा पर इस भर्ती का लिंक मिलेगा उस पर क्लिक करके अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करना होगा तथा पूरी डिटेल्स भरकर सबमिट कर देना है|
