Up Police Constable 2024 : उत्तर प्रदेश पुलिस में जाने के इच्छुक कंडीडेट के लिए खुशखबरी आ गई है|उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने UP पुलिस कांस्टेबल की 60244 पदों पर भर्ती हेतु नोटिफिकेशन जारी कर दिया है|वैसे कंडीडेट जिनके पास नया जाति प्रमाण पत्र और अन्य डाक्यूमेंट नहीं है वो फार्म नहीं भर पाएंगे|UP police की तैयारी करने वाले लाखों कंडीडेट भर्ती का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे अब उनको यह वैकेंसी देख कर खुशी मिल गई है|

इस पोस्ट में हम आपको Up Police Constable 2024 भर्ती के बारे में विस्तार से बतायेंगे|
Important Dates :
- 23/12/2023 को इस भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है|
- 27/12/2023 से आनलाइन आवेदन प्रारंभ हो जाएगा|
- 16/01/2024 तक फार्म भरा जाएगा तथा आनलाइन फीस स्वीकृति होगी|
- 18/01/2024 तक फार्म में करेक्शन कर सकते हैं|
- फ़रवरी 2024 में परीक्षा होगी|
Application Fees :
General, OBC, SC, ST सबके लिए application Fee 400 रुपये रखी गई हैं और शुल्क आनलाइन मोड़ से ली जाएगी|
UP Police Constable 2024 Eligibility :
भारत में किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से इंटरमीडिएट परीक्षा उत्तीर्ण किया हो |
Physical Eligibility :
Height –
General, OBC और SC (पुरुष) 168 cm तथा ST (पुरुष) 160cm |
General, OBC और SC (महिला) 154cm तथा ST (महिला) 147cm |
Chest –
General, OBC और SC (पुरुष) 79-84cm तथा ST (पुरुष) 77-82cm |
दौड़ –
पुरुष कंडीडेट को 25 मिनट 4.8km दौड़ना होगा तथा महिला कंडीडेट को 14 मिनट में 2.4km दौड़ना होगा|
Vacancy Details :
- General – 24102
- OBC – 16264
- EWS – 6024
- SC – 12650
- ST – 1204
Age Limit :
Up Police Constable 2024 भर्ती हेतु आवश्यक है कि –
1. पुरुष कंडीडेट ने 1 जुलाई 2023 को 18 वर्ष आयु पूरी कर ली हो तथा 22 वर्ष आयु पूरी न किया हो अर्थात् कंडीडेट का जन्म 02/07/2001 से पहले और 01/07/2005 के बाद न हुआ हो|
2. महिला कंडीडेट ने 1 जुलाई 2023 को 18 वर्ष आयु पूरी कर ली हो तथा 25 वर्ष आयु पूरी न की हो अर्थात् कंडीडेट का जन्म 02/07/1998 से पहले और 01/07/2005 के बाद का न हो|
अन्य पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के कंडीडेट (केवल उत्तर प्रदेश के मूल निवासी) के लिए अधिकतम आयु सीमा में छूट अनुमन्य होगी|
फोटो और हस्ताक्षर :
अभ्यर्थी को अपना रंगीन फोटो न्यूनतम 20kb तथा अधिकतम 50kb के आकार में स्कैन करके अपलोड करना होगा|
इसी प्रकार 3.5 सेमी चौड़ा और 1.5 सेमी लम्बे कागज़ के टुकड़े पर ब्लैक पेन से हस्ताक्षर बनाकर JPEG, JPG तथा JPE के फार्मेट में स्कैन करके अपलोड करना होगा जिसकी साइज 5kb से अधिक और 20kb से कम होनी चाहिए|
भर्ती प्रक्रिया :
- सबसे पहले 300 अंको कि लिखित परीक्षा होगी जिसकी समयावधि 2 घंटे होगी तथा इस परीक्षा में कुल 150 प्रश्न होंगे प्रत्येक प्रश्न के लिए 2 अंक दिए जाएंगे|लिखित परीक्षा में चार विषय होंगे सामान्य ज्ञान, सामान्य हिन्दी, संख्यात्मक एवं मानसिक योग्यता और मानसिक अभिरुचि, बुद्धिलब्धि एवं तार्किक क्षमता|जो कंडीडेट लिखित परीक्षा पास कर लेंगे उन्हें
- डाक्यूमेंट वेरीफिकेशन तथा फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा जिसमें कंडीडेट के सभी डाक्यूमेंट चेक किए जाएंगे और हाइट और चेस्ट नापा जाएगा | जो इसमें पास हो जाएगा उसे
- शारीरिक दक्षता टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा जिसमें पुरुष कंडीडेट को 25 मिनट में 4.8km की दौड़ पूरी करनी होगी तथा महिला कंडीडेट को 14 मिनट में 2.4km की दौड़ पूरी करनी होगी|जो कंडीडेट इसमें भी पास हो जाएंगे उनका
- चयन और अन्तिम योग्यता सूची तैयार होगी|
Online Application Process :
आनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट Uppbpb.gov.in पर जाना है और कंडीडेट रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करके अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करना होगा उसके बाद सारी डिटेल्स भरकर तथा सभी डाक्यूमेंट अपलोड करके, आनलाइन फीस कटाकर फार्म को सबमिट कर दें|लेकिन यदि आप आरक्षित कैटेगरी मे आते हैं तो आपको जाति प्रमाण पत्र भी अपलोड करना होगा जो कि 1 अप्रैल 2023 या इसके बाद का बना होना चाहिए|
Note- आप आवेदन प्रारंभ करने से पहले अपना फोटो, हस्ताक्षर और सभी अनिवार्य डाक्यूमेंट को तैयार कर लें ताकि फार्म भरते समय कोई दिक्कत ना हो|
