महिलाओ के लिए 5 बड़ी योजनाएं : भारत के सभी महिलाओं को यह जानना जरूरी है कि उनके लिए कौन कौन सी सरकारी योजनाएं चल रही है| आज हम इस लेख में ऐसी 5 योजनाओं के बारे में बतायेंगे जो कि महिलाओं के लिए बहुत मददगार साबित हो सकती है|
आज के समय में सरकार महिलाओं के लिए कई सारी योजनाएं निकाल रही है लेकिन गांव में रहने वाली अधिकतर महिलाओं को इनके बारे में जानकारी नहीं होती है और अगर जानकारी होती भी है तो पूरी नहीं होती है| ऐसे में महिलाएं योजनाओं का लाभ नहीं उठा पातीं है| आप इस लेख को पूरा पढ़े ताकि आपको महिलाओं के लिए 5 बड़ी योजनाएं कौन कौन सी है उनके बारे में पूरी और सही जानकारी मिल सके|
महिलाओ के लिए 5 बड़ी योजनाएं :
महिलाओ के लिए 5 बड़ी योजनाएं निम्नलिखित है –
1. सुकन्या समृद्धि योजना
2. प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना
3. प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व आश्वासन सुमन योजना
4. फ्री सिलाई मशीन योजना
5. प्रधानमंत्री मुद्रा योजना
सुकन्या समृद्धि योजना :-
अगर आपकी बेटी की उम्र 10 साल से कम है तो आप इस योजना का लाभ उठा सकते हैं| इसके अन्तर्गत न्यूनतम 250 रुपए सालाना और अधिकतम डेढ लाख रुपए सालाना जमा कर सकते हैं| इस योजना की मैच्योरिटी अवधि 21 वर्ष है लेकिन केवल 15 वर्ष तक ही पैसा जमा करना होगा| इसके लिए किसी पोस्ट आफिस या बैंक में जाकर बेटी के नाम पर आवेदन करना होगा|इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसके बारे में और भी जानकारी ले सकते हैं|
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना :-
इस योजना के अन्तर्गत गर्भवती महिलाओं को 6000 रुपए की आर्थिक मदद सरकार द्वारा दी जाती है| यह पैसा तीन चरणों में दिया जाता है पहले चरण में 1 हजार, दूसरे चरण में दो हजार और तीसरे चरण में दो हजार दिया जाता है| एक हजार रुपए बच्चे के जन्म के समय दिया जाता है| इसके लिए महिला की उम्र 19 साल या उससे अधिक होनी चाहिए|
इस योजना का लाभ उन महिलाओं को नहीं मिलेगा जो केन्द्रीय या राज्य सरकार या किसी अन्य सार्वजनिक क्षेत्र में नियमित रोजगार में है|
प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व आश्वासन सुमन योजना :-
यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं के लिए शुरू की गई है| क्योंकि गरीब महिला और बच्चे की समय से इलाज न होने पर कभी कभी मृत्यु भी हो जाती है इसी लिए इस योजना को शुरू किया गया| इस योजना के अन्तर्गत महिला और शिशु के स्वास्थ्य का ध्यान रखा जाता है|इस योजना के लिए आवेदन आप सरकार की आधिकारिक वेबसाइट Suman.nhp.gov.in पर जाकर कर सकते हैं|
फ्री सिलाई मशीन योजना :-
जो महिलाएं सिलाई कढ़ाई में निपुण हैं वो इस योजना का लाभ उठा सकती है| इसमें वे महिलाएं जिनकी उम्र 20 वर्ष से 40 वर्ष के बीच में है तथा इनके पति कि आय 12000 रुपए से अधिक न हो आवेदन कर सकती है और उन्हें फ्री सिलाई मशीन मिलेगी|इसके लिए आपको इस योजना की आफिसियल वेबसाइट पर जाकर आनलाइन आवेदन करना होगा|
इसे भी पढ़ें – अगर आपका फोन चलती ट्रेन से गिर जाए तो करें यह काम मिलेगा आसानी से
प्रधानमंत्री मुद्रा योजना :-
यदि महिलाएं कोई बिज़नेस करना चाहती है तो उन्हें बहुत ही कम ब्याज दर पर 10 लाख रुपए तक का लोन इस योजना के अन्तर्गत मिल जाएगा|इस योजना में आवेदन हेतु आपके पास आईडी प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, आवेदक का हस्ताक्षर और व्यवसायिक उघमो की पहचान/ पते का प्रमाण पत्र होना जरूरी है| इसके बारे में अधिक जानकारी आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ले सकते हैं|
इन पांच योजनाओ के बारे में महिलाओ को को जरूर जानना चाहिए और इसका लाभ उठाना चाहिए|
हम आशा करते हैं कि महिलाओं के लिए 5 बड़ी योजनाएं जो इस समय चल रही के बारे में जानकारी आपको अच्छी लगी होगी|
धन्यवाद्!